फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sbi manager jumped from third floor in panchkula due to depression

मैनेजर ने पहले बैंक में की तोड़फोड़, फिर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, जानिए क्यों

Tue, 12 Jun 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 12 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
sbi manager jumped from third floor in panchkula due to depression
सुसाइड की कोशिश
एसबीआई के एक मैनेजर ने पहले बैंक में तोड़फोड़ की और फिर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, वह नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरा। उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल वह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में जी रहे थे। हालांकि खुद को बचाने के लिए बैंक अधिकारी लगातार इस मामले को दबाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


अब पुलिस को भी इस घटना की सच्चाई जानने के लिए जख्मी बैंक प्रबंधक के बयान का इंतजार है। सेक्टर-4 में रहने वाले बैंक प्रबंधक सुरेश मीणा पिछले कुछ दिनों से सस्पेंड चल रहे हैं। मूल रूप से वह राजस्थान के रहने वाले हैं जबकि उनके पिता सोमवार को अजमेर में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक मैनेजर करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-पांच स्थित बैंक पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पहले मैनेजर ने निचले फ्लोर पर दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां उठाकर इधर उधर फेंक दी। इस दौरान कुछ कर्मियों ने रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद वह तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उन्होंने नीचे छलांग लगा दी। अचानक ऐसी घटना से सभी भौचक्के रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी मैनेजर को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मैनेजर के बेहोश होने की वजह से पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं कर सकी है। उधर, बैंक अधिकारियों से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।


बढ़ते दबाव के कारण की आत्महत्या की कोशिश
माना यह भी जा रहा है कि मीणा अपने दफ्तर की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। पहले से ही मानसिक तौर पर परेशान होने के साथ साथ बढ़ते दबाव के कारण उन्हें आत्महत्या का प्रयास किया। सेक्टर-चार में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed