फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satish kenth, BJP councilor, plot grabbing, Congress demanding, arrested immediately, chandigarh

‘बीजेपी पार्षद सतीश कैंथ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए’

Wed, 16 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Satish kenth, BJP councilor, plot grabbing, Congress demanding, arrested immediately, chandigarh
भाजपा के पार्षद सतीश कैंथ पर प्‍लाट कब्‍जाने का आरोप - फोटो : File
हल्लोमाजरा में एक विधवा का प्लॉट अवैध रूप से कब्जाने के मामले में पुलिस की ओर से मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के पार्षद सतीश कैंथ को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। जारी बयान में कांग्रेस के डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट अजय जोशी, चितरंजन चंचल, देविंदर लुबाना व प्रवक्ता राजेश शर्मा ने कहा कि तुरंत कैंथ को गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेताओं की आलोचना की है, जो लगातार पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाकर कैंथ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि कैंथ ने भाजपा नेताओं की शह पर विधवा के प्लॉट पर कब्जा कर अपना मकान भी बना लिया है। उन्होंने कहा कि दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा के बड़े नेता लगातार कैंथ का बचाव करते रहे हैं। अगर भाजपा नेताओं में जरा सी भी नैतिकता है तो तुरंत कैंथ को पुलिस के हवाले करें।
विज्ञापन


एक साल पहले तक कैंथ थे कांग्रेसी
एक साल पहले तक सतीश कैंथ कांग्रेस के पार्षद थे। कांग्रेस के कार्यकाल में भी उन पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगा था। एक साल पहले पार्टी के नेताओं से नाराज होने के बाद कैंथ भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने प्रशासन और पुलिस पर केस न दर्ज करने का काफी दबाव भी बनाया, लेकिन अधिकारी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed