{"_id":"5767da674f1c1bd773b47e4e","slug":"sarpanch-died-due-to-push-dispute-on-toilet-in-dalit-alms-house-man-pushed-sarpanch-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित धर्मशाला में शौचालय पर झगड़ा, सरपंच की जान गई, जानिए कैसे?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित धर्मशाला में शौचालय पर झगड़ा, सरपंच की जान गई, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 21 Jun 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित धर्मशाला में शौचालय बनाने को लेकर झगड़ा हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई और व्यक्ति ने सरपंच को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही सरपंच बेहोश हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पटियाला में सन्नौर थाने के अधीन पड़ते गांव करतारपुर की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुरिंदर सिंह निवासी गांव करतारपुर ने सन्नौर थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पिता मनजीत सिंह (65) गांव का मौजूदा अकाली सरपंच था।
सरकार की ओर से गांव की बाल्मीकि धर्मशाला में शौचालय बनाने के लिए राशि अलाट हुई थी। इसका काम 18 जून को शुरू भी हो गया था। लेकिन गांव के ही कुछ परिवार इसकी विरोधता कर रहे थे। इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। जहां पर कई परिवारों ने बहसबाजी की और मौके पर सरपंच भी आ गया।
विज्ञापन
इसी बीच गांव के ही रहने वाले आरोपी कर्मजीत सिंह ने भरी पंचायत में पहले सुरिंदर सिंह के साथ गाली-गलौच की। बाद में सरपंच को जोरदार धक्का मारा। जिससे सरपंच को हार्ट अटैक आ गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी कर्मजीत सिंह के खिलाफ लापरवाही के साथ किसी की जान लेने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।