{"_id":"57f5562e4f1c1bc3322718a7","slug":"sarabjit-kaur-suicide-chandigarh-news-chandigarh-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बाहर चिल्लाता रहा, मां अंदर फंदे से लटकी थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा बाहर चिल्लाता रहा, मां अंदर फंदे से लटकी थी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्लोमाजरा में पति से अलग रह रही 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों के अनुसार सुबह सरबजीत कौर जब बेटे को स्कूल छोड़कर आई तो उसे अंतिम बार देखा गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब बच्चा आया तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद सरबजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर बच्चे ने पड़ोसियों को इसके बारे में बताया।
लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसे फंदे पर झूलते पाया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-31 एसएचओ जसबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका सरबजीत कौर हल्लोमाजरा में पति से अलग रह रही थी। उसका चार साल का बेटा है, जिसके पालन पोषण के लिए वह सिलाई कढ़ाई का काम करती थी। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह जिंदगी से परेशान है। इसलिए सुसाइड कर रही है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। फिलहाल सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।