{"_id":"76d35eda92d4555f380aa007ccc65c68","slug":"sant-daduwal-arrested-with-illegal-arms-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के साथ संत दादूवाल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियारों के साथ संत दादूवाल गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Aug 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फरीदकोट में हरियाणा में गठित अलग गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के नामजद सदस्य संत बलजीत सिंह दादूवाल और उनके दो साथियों को पुलिस ने बिना लाइसेंस हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अदालत ने संत दादूवाल और उनके दोनों साथियों- बठिंडा निवासी हरजिंदर सिंह और गुरदासपुर निवासी रणधीर सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस बीच, पुलिस ने थाना बाजाखाना से संबंधित पांच साल पुराने एक आपराधिक मामले में भी संत दादूवाल की दोबारा गिरफ्तारी दिखाई है। हालांकि पुलिस ने आपराधिक मामले में भी संत दादूवाल को रिमांड पर मांगा लेकिन अदालत ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थाना जैतो प्रभारी ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गांव सेवेवाला के पास नाकाबंदी के दौरान बठिंडा से आ रही दो स्कार्पियो गाड़ियों को रोका।
तलाशी लेने पर इन गाड़ियों में सवार संत दादूवाल, हरजिंदर सिंह और रणधीर सिंह से 315 बोर व 12 बोर की 3-3 बंदूकें, 32 बोर के दो रिवाल्वर, 30.6 बोर की एक गन, एक तीरकमान टाइप गन समेत तकरीबन 300 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि तीनों व्यक्ति असलाह रखने का कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना जैतो में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।