{"_id":"5b312f134f1c1bfa6e8b9d9c","slug":"sampath-s-henchmen-threaten-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत के गुर्गों की फेसबुक पर धमकी, न पेशी होगी न गवाह होगा, जो हमसे पंगा लेगा वो तबाह होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत के गुर्गों की फेसबुक पर धमकी, न पेशी होगी न गवाह होगा, जो हमसे पंगा लेगा वो तबाह होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
sampat nehra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तारी होने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक आईडी पर कॉमेंट व फोटो अपलोड करने का सिलसिला जारी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी आईडी अपडेट हो रही है। लगातार सोपू ग्रुप के सदस्यों द्वारा फेसबुक पर धमकी भरे पोस्ट डाले जा रहे हैं। सोमवार को डाले गए पोस्ट में शूटर अजय ने लिखा है कि न पेशी होगी न गवाह होगा, जो हमारे से पंगा लेगा वो सिर्फ तबाह होगा। इसके अलावा दो दिन पहले लॉरेंस की आईडी से अपलोड की गई पुलिस गिरफ्त में उसकी फोटो पर विवादित कॉमेंट आ रहे हैं। वहीं पुलिस की आईटी इस मुद्दे पर मौन साधे हुए है।
मन्ने बैरा है, तू एक आधे नू टपकावेगा : लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक पर शूटर अजय ने लॉरेंस को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस की पोस्ट डाली है। जिसका टाइटल लिखा है कि न पेशी होगी न गवाह होगा, जो हमारे से पंगा लेगा वो तबाह होगा। इसके कॉमेंट में मोहित शर्मा ने लिखा है डटजा, तो शूटर अजय ने इसका रिप्लाई लिखा है क्यूं किसी का कुछ लाग रह है, इसका मोहित शर्मा ने जवाब दिया मन्ने बैरा है तू एक आधे नू टपकावेगा।
लॉरेंस को सलमान खान फैंस बोल रहे चोर, सोपू ग्रुप के सदस्य सलमान को दे रहे गालियां : दो दिन पहले अपलोड की गई लॉरेंस बिश्नोई की फोटो पर टाइटल दिया गया है मत लो मेरे सब्र के बांध का इम्तेहान, जब जब टूटा है, तूफान आया है। इसपर शाम आठ बजे तक 76 कॉमेंट आ चुके थे, वहीं 719 लाइक किए जा चुके थे। पांच लोगों ने इस आगे शेयर भी किया है। इसके कॉमेंट में जीत सिंघा, संदीप राहुल और शीबू इमरान अहमद के बीच जंग छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
जीत सिंघा व संदीप राहुल अपने कॉमेंट में गालियां दे रहे हैं। शीबू इमरान राहुल ने लिखा है कि सलमान खान फैंस, लॉरेंस तुम्हारे दिन खराब है बेटा चोर हो तुम। वहीं लॉरेंस को कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए पोस्ट की गई वीडियो में भी अलग-अलग तरह के कॉमेंट आ रहे हैं। सुरेंद्र ने अपने कॉमेंट में लिखा है कि हमसे, दो चीज छोड़ी नहीं जाती, एक तो हथियार, दूसरा जिगरी यार। इसके नीचे शिबू इमरान अहमद ने लिखा है लॉरेंस चोर है और सलमान खान ग्रेट मैन।