{"_id":"1478ee930afce8c9e40cd4d374199a80","slug":"saloon-owner-lady-brutally-beated-after-vulgurly-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून मालकिन से पहले अश्लील हरकतें की, फिर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैलून मालकिन से पहले अश्लील हरकतें की, फिर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Sun, 13 Dec 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलून चलाने वाली महिला से कुछ लोगों ने पहले छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की, फिर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। मामला मोहाली के खरड़ का है।
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की पहचान सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में सैलून चलाती है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे महिला खरड़ से दो पहिया वाहन से अपने घर जा रही थी। इसी बीच गांव के पास से कुछ लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उससे अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी धमकी देने लगे। वहीं आगे जाने पर पर एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद अपने साथियों सहित बिना किसी कारण से उसकी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर पड़ोसी बाहर निकल आए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने उसे परिजनों की सहायता से खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने घटना की शिकायत सदर थाने में दी है।