फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   salman khan, salman khan rape comment, rape victim, salman khan controvertional statement

रेप कमेंट पर सलमान से 10 करोड़ मांगने वाली पीड़िता का सुनिए सच

Wed, 29 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 29 Jun 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
salman khan, salman khan rape comment, rape victim, salman khan controvertional statement
रेप कमेंट से आहत होने वाली हरियाणा की रेप पीड़िता का सच सुनिए
बॉलीवुड के दबंग खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। उनके रेप कमेंट से आहत होने वाली हरियाणा की रेप पीड़िता का सच सुनिए।
विज्ञापन


ये वही पीड़िता है, जिसने सलमान की टिप्पणी से आहत होकर उन्हें 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति अदा करने का नोटिस भेजा है। युवती हिसार की रहने वाली है। इस युवती से 4 महीने पहले गैंगरेप हुआ था।

आठ युवकों को आरोपी बनाया गया था। बेटी के गैंगरेप से दुखी पिता ने आत्महत्या कर ली थी। हिसार की विशेष अदालत ने चार युवकों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और सबूतों के अभाव में बरी हुए चार युवकों के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील विचाराधीन है।   
विज्ञापन


रेप पीड़िता बोली, सोचती हूं कि आत्महत्या कर लूं
पीड़िता ने नोटिस में लिखा है कि सलमान ने अपने बयान में दुष्कर्म पीड़िताओं के दर्द का मजाक बनाया है। उसे भी दुष्कर्म जैसी नापाक घटना से गुजरना पड़ा था तथा सलमान खान के इस बयान से उसे उसके साथ हुई भयानक व रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की यादें ताजा हो गई है। उसे सलमान खान के इस अपमानजनक बयान के चलते अपनी जिंदगी बोझ नजर आने लगी है तथा उसके दिमाग में आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि वह बतौर अभिनेता सलमान खान की फैन है, लेकिन उसकी इस टिप्पणी ने उसके मन में नफरत पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था सलमान ने

salman khan, salman khan rape comment, rape victim, salman khan controvertional statement
सलमान खान - फोटो : getty
21 जून को सलमान खान ने एक साक्षात्कार में कहा था कि ‘शूटिंग के दौरान छह घंटे तक जो उठापटक होती थी, वह अविश्वसनीय है। मैं 120 किलो के आदमी को उठाता हूं और पटकता हूं। यह लगातार 10 बार करता हूं, जबकि असली रेस्लिंग मैच में यह एक से दो बार होता है। शूटिंग से लौटने पर लगता था कि कोई दुष्कर्म पीड़ित महिला चल रही है। मैं कदम भी नहीं उठ पाता था’।

क्षतिपूर्ति अदा नहीं की तो सिविल एवं क्रिमिनल कार्रवाई करेंगे

पीड़िताने सलमान खान को नोटिस भेजकर उसे तयशुदा समय में 10 करोड़ रुपए बतौर मानसिक प्रताड़ना की क्षतिपूर्ति के रूप में अदा करने को कहा है। ऐसा करने की सूरत में सलमान खान के खिलाफ सिविल क्रिमिनल कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
-रजतकल्सन-पीड़िता के अधिवक्ता


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed