कल खुलेगा साध्वी की समलैंगिक शादी का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में कथित तौर पर साध्वी द्वारा किशोरी का समलैंगिक विवाह कराए जाने व कथित तौर पर यौन शोषण के आरोपों की जांच को लेकर दो साध्वियों के कराए गए पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार को मिलने की उम्मीद है। अब इस रिपोर्ट के बाद ही पुलिस व प्रशासन किसी अंतिम जांच तक पहुंच पाएगा।
ज्ञात रहे गत वीरवार को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल, जिला महिला एवं बाल संरक्षण समिति की चेयरपर्सन राजबाला, जिला प्रोटेक्शन अधिकारी रीतु व समिति सदस्य सुनीता की टीम ने रेस्ट हाउस में करीब तीन घंटे दोनो पक्षों से गहन पूछताछ की थी।
टीम द्वारा किशोरी व उसकी मां से मामले से संबंधित अनेक सवाल पूछे गए। इस दौरान दोनों साध्वियों से भी बारीकी से पूछताछ की गई थी। अब पूछताछ के बाद राज्य महिला आयोग व पुलिस प्रशासन दोनों साध्वियों की पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट के इंतजार में है।
रिपोर्ट पॉजीटिव मिली तो पीड़िता के टेस्ट की जरूरत नहीं
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने बताया कि अगर साध्वियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलती है तो पीड़िता पक्ष का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की जरूरत ही नहीं पडे़गी। अगर पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट में कोई संदेह नजर आता है तो लड़की का भी पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जा सकता है।
कमलेश पांचाल ने बताया कि अब यह रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार को मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच का अगला कदम उठाया जाएगा। कमलेश पांचाल ने यह भी बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए पीड़िता ने स्वयं भी अपनी सहमति जता रखी है। चेयरपर्सन ने कहा कि वे निष्पक्ष जांच चाहते हैं किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्ञात रहे गत 16 दिसंबर को दिल्ली स्थित पुलिस विभाग की लैब में दोनों साध्वियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया था।