फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ruthless murdered of a man in Rohtak after Beaten by rod

अधेड़ को पीटा, गाड़ी से कुचला, गुप्तांग में रॉड घुसा दी...गांव के चौराहे पर फेंका शव

Fri, 04 Jan 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
ruthless murdered of a man in Rohtak after Beaten by rod
सांकेतिक तस्वीर

एक 45 से 50 वर्षीय अधेड़ की लोहे की रॉड से पीटकर और गुप्तांग में रॉड घुसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला हरियाणा के रोहतक जिले के लाखनमाजरा के गांव चिड़ी का है। इतना ही नहीं हत्यारों ने गांववासियों में भय फैलाने के लिए अधेड़ के शव को गांव की चौपाल के पास चौक पर ही फेंक दिया। पुलिस अब तक मृतक की शनाख्त नहीं कर सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों के भय के चलते कोई सामने नहीं आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव की चौपाल के पास चौक पर शव पड़ा होने की सूचना गांव के नंबरदार ने पुलिस को रात करीब पौने तीन बजे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और गांववासियों से पूछताछ शुरू की, लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

ruthless murdered of a man in Rohtak after Beaten by rod
demo pic

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक को पहले लोहे की रॉड या सरिये से बुरी तरह पीटा गया है। जिसके बाद उसके गुप्तांग में सरिया घुसाया गया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। गांववासियों से हुई पूछताछ में मृतक को किसी ने नहीं पहुंचाना। आसपास के गांवों में शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
 
पुलिस ने बताया कि अधेड़ को किसी वाहन से भी कुचलने का प्रयास किया गया है। इसी कारण उसके पैर की हड्डी टूटी मिली। घटनास्थल के आसपास वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। शव के शरीर पर 20 से अधिक चोट के निशान हैं। 

गांव के बीचों बीच शव डालकर दी चुनौती 
निर्मम तरीके से अधेड़ की हत्या की गई। जिस स्थान पर अधेड़ का शव डाला गया। वह चिड़ी गांव के बीचों बीच पड़ता है। परिस्थिति के मुताबिक आशंका है कि आरोपियों ने पूरी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है और शव को गांव के बीचों बीच फेंककर चुनौती दी है। हैरत की बात है कि हत्या होने के बावजूद ग्रामीणों को मामले की जानकारी तक नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed