फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus in Firozpur Central Jail case filed against two women Hawalati

फिरोजपुर केंद्रीय जेल में बवाल: महिला कैदियों को पीटा, जेल कर्मियों की वर्दी फाड़ने का भी आरोप

Sun, 11 Jul 2021 08:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

सहायक जेल अधीक्षक बलविंदर कौर की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिलाओं ने जेल स्टाफ को खुदकुशी की भी धमकी दी। दोनों पर जेल अधीक्षक को जाति सूचक शब्द भी बोलने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Ruckus in Firozpur Central Jail case filed against two women Hawalati
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर केंद्रीय जेल में दो महिला हवालातियों का महिला कैदियों से झगड़ा होने पर उन्होंने कैदियों को जमकर पीटा। जब जेल स्टाफ उन्हें छुड़ाने आया तो महिला हवालातियों ने जेल मुलाजिमों की वर्दी फाड़ दी। यही नहीं जेल सुपरिंटेंडेंट को जाति सूचक शब्द बोले। उधर, थाना सिटी पुलिस ने रविवार को दोनों महिला हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल में हवालाती जगजीत कौर व मिंदो बाई बंद हैं। इस दौरान दो आरोपी महिला हवालातियों ने झगड़ा होने पर महिला कैदियों को पीटना शुरू कर दिया। जब जेल स्टाफ छुड़वाने पहुंचा तो दोनों आरोपी महिलाओं ने मुलाजिमों की वर्दी फाड़ दी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने जेल अधीक्षक को भी जातिसूचक शब्द बोले। सहायक अधीक्षक बलविंदर कौर को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। यही नहीं जेल स्टाफ को डराने के लिए खुदकुशी करने की धमकी दी। उधर, सेंट्रल जेल फिरोजपुर की सहायक अधीक्षक बलविंदर कौर की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने जगजीत कौर व मिंदो बाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश कर रहे डीएसपी वरिंदर सिंह के मुताबिक सहायक अधीक्षक के बयान पर दोनों महिला हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जेल में मिले चार मोबाइल फोन
अमृतसर की केंद्रीय जेल में शनिवार को सर्च के दौरान तीन कैदियों से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल सहायक अधीक्षक बहादुर सिंह की शिकायत पर इस्लामाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सहायक अधीक्षक बहादुर सिंह ने शिकायत में बताया कि सूचना के बाद जेल की अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान अमनदीप सिंह उर्फ रिंका, रसाल सिंह उर्फ सारज और निखिल गिल व नन्नू के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed