फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 3 crore recovered from couple in Bathinda of Punjab

बठिंडाः डेरा प्रेमी दंपति से बरामद हुई तीन करोड़ की रकम, ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में

Wed, 09 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा/बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा/बठिंडा (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 09 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 3 crore recovered from couple in Bathinda of Punjab
बरामद रकम के साथ पुलिस अधिकारी

बठिंडा जिला पुलिस ने मंगलवार को गांव भैणीवाघा के पास नाके के दौरान टोयोटा में सवार दंपति से दो करोड़ 99 लाख 35 हजार रुपये की करंसी पकड़ी है। दंपति ने पुलिस को बताया कि उसका एक दोस्त बिल्डिंग निर्माण का काम करता है और यह सारे पैसे उसके है। पुलिस ने करंसी सील कर दंपति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि दंपति डेरा सच्चा सौदा समर्थक है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि डीएसपी सिमरजीत सिंह और एएसआई अवतार सिंह ने गांव भैणीवाघा के पास नाका लगाया था। शक होने पर उन्होंने एक गाड़ी को रोका। कार में सिरसा निवासी निर्मल सिंह और सुखचैन कौर सवार थे। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो बैग में रखे लगभग तीन करोड़ रुपये मिले। मौके पर मशीन के जरिए जिला मजिस्ट्रेट की हाजिरी में सारी करंसी की गिनती करवाई गई। 
विज्ञापन


इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग बठिंडा के डिप्टी डायरेक्टर को भी सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसकी अगली पड़ताल संबंधित विभाग करेगा। बाकी जब पुलिस को आदेश होंगे, वह बनती कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिया था पैसे का लालच 
सूत्रों के अनुसार निर्मल सिंह की ससुराल मानसा के गांव दलियावाला में है। वहीं यह रकम रखी जानी थी। जब पुलिसकर्मी उसकी गाड़ी की तलाशी ले रहे थे तो उसने उन्हें पैसे का लालच दिया था। इसके बाद जब पुलिसकर्मी दंपति को थाना सदर में ले गए तो उन्होंने थाना प्रभारी को भी मोटी रकम की पेशकश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 102 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed