{"_id":"9bc8a825d8acac48ce7eb275c2d2ff1b","slug":"royal-empire-owner-s-son-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल एंपायर के मालिक का बेटा गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रॉयल एंपायर के मालिक का बेटा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये की ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में रॉयल एंपायर के मालिक के बेटे प्रिंस गर्ग को मनीमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस गर्ग को मनीमाजरा निवासी विवेक नागपाल और विकास नागपाल की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उन्होंने जीरकपुर के पीरमुछल्ला क्षेत्र में फ्लैट खरीदने के लिए 22.50 लाख रुपये दिए थे। लेकिन न तो उनको फ्लैट का पोजेशन मिला और न ही पैसे वापस दिए गए।
विज्ञापन
मनीमाजरा पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से 12 जनवरी को आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली थी। लीगल सेल की सलाह लेने के बाद आरोपी पर धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को प्रिंस धवन को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने जीरकपुर में कई हाउसिंग प्रोजक्ट्स शुरू किए थे। जिसमें ट्राइसिटी के सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपयों का निवेश किया था। लेकिन आरोपी प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाए और 2012 में अचानक पूरा परिवार गायब हो गया था।
इसके बाद लोगों ने जीरकपुर में उन पर ठगी के मामले दर्ज करवाए थे। प्रिंस गर्ग और उसके पिता जीवन गर्ग को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।