{"_id":"64da2cad1ae1f64b9f03aef7","slug":"ropar-police-busted-interstate-arms-smuggling-gang-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ropar: अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 11 पिस्तौल व 37 कारतूस बरामद, स्वतंत्रता दिवस पर कर सकते थे बड़ी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ropar: अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 11 पिस्तौल व 37 कारतूस बरामद, स्वतंत्रता दिवस पर कर सकते थे बड़ी वारदात
Mon, 14 Aug 2023 07:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:27 PM IST
सार
12 अगस्त को सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की टीम ने बड़वानी (मध्य प्रदेश) के घने जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान अंतरराज्यीय हथियार तस्कर दीपक निवासी ग्राम ओमेरती, थाना वरला जिला बड़वानी (मध्य प्रदेश) के ठिकाने से एक प्लास्टिक के बैग से 11 पिस्तौल, .32 बोर की मैगजीन जंगल में बनी झोपड़ी के पास से बरामद की।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते रोपड़ के एसएसपी विवेकशील सोनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपड़ पुलिस ने अवैध हथियारों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप जब्त की। .32 बोर के 11 पिस्तौल और 37 कारतूस मिले हैं। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि इन हथियारों से स्वतंत्रता दिवस-2023 के दौरान एक बड़ी घटना को अंजाम देने से रोकने में बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि एक टीम ने मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए जा रहे अवैध हथियारों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हथियार बरामद किए हैं। 30 मार्च को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी हरकृष्ण कॉलोनी निवासी बडाला रोड खरड़ को पांच पिस्तौल और 20 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ भगवंतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद बूटा खान उर्फ बंगा खान निवासी गांव ताखर जिला मालेरकोटला को नौ अगस्त को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट लाया गया।
विज्ञापन
बूटा खान के खुलासे के बाद 12 अगस्त को सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की टीम ने बड़वानी (मध्य प्रदेश) के घने जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान अंतरराज्यीय हथियार तस्कर दीपक निवासी ग्राम ओमेरती, थाना वरला जिला बड़वानी (मध्य प्रदेश) के ठिकाने से एक प्लास्टिक के बैग से 11 पिस्तौल, .32 बोर की मैगजीन जंगल में बनी झोपड़ी के पास से बरामद की।
विज्ञापन