{"_id":"5fae8ce74c36f647ec0757fc","slug":"ropar-police-arrested-three-person-with-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 6.50 लाख के नकली नोट समेत तीन को दबोचा, दिवाली पर चलाने की फिराक में थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने 6.50 लाख के नकली नोट समेत तीन को दबोचा, दिवाली पर चलाने की फिराक में थे
Fri, 13 Nov 2020 07:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोपड़ थाना सिटी पुलिस ने साढ़े छह लाख के नकली नोटों के साथ कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी नकली नोट दो हजार के हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि त्योहारों पर लोग बड़े स्तर पर खरीदारी करते हैं और इस दौरान नकदी का ज्यादा उपयोग किया जाता।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठाने के लिए आरोपी नकली नोट बाजार में चलाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नंदलाल उर्फ नंदू गली नंबर दो बेला रोड राम नगर रोपड़ का रहने वाला है और मोबाइल फोन का काम करता है। आरोपी अभय सिंह उर्फ टोनी और सुशील कुमार उर्फ बंटी तोपखाना बाजार अंबाला कैंट (हरियाणा) के निवासी हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आरोपी मारुति आरटिका कार में जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर थाना सिटी की पुलिस ने कार रोककर जांच की। इस पर कार के डैशबोर्ड से तीन लाख और तीनों के पास साढे़ तीन लाख के नकली नोट मिले। सभी नोट दो हजार रुपये के हैं। आरोपियों से एक लैपटॉप और एक कटर भी मिला है। पुलिस जांच में जुटी है कि क्या यह लोग नकली नोट छापते हैं या फिर इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। पुलिस मामले को ड्रग्स कारोबार के साथ जोड़कर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन