फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak sister molester case, passangers new sentaional truth

बस यात्रियों ने खोली बहनों की 'बहादुरी' की पोल

Tue, 09 Dec 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 09 Dec 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
rohtak sister molester case, passangers new sentaional truth

बस में मारपीट और छेड़छाड़ मामले में सोमवार को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चार महिलाओं समेत 9 लोगों ने जांच अधिकारी डीएसपी यशपाल खटाना के पास बयान रिकार्ड कराए। बयान दर्ज कराने वालों में बस के चालक व परिचालक भी शामिल हैं। गवाहों में से अधिकतर ने पुलिस के सामने कहा कि बस में छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। सीट को लेकर ही झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


बिना किसी बात के पीटा लड़कों को
गवाहों में शामिल सोनीपत के जटवाड़ा निवासी रोहित ने बताया कि वह छोटूराम कॉलेज में एलएलबी का छात्र है। घटना वाले दिन वह 40 नंबर सीट पर बैठा था। उस दिन लड़कियों ने बिना किसी बात के ही लड़कों को मारना शुरू कर दिया। लड़कियां भी गाली गलौच कर रही थी। सीट को लेकर ही दोनों लड़कियां बात कर रही थी।

विज्ञापन

सीट को लेकर ही बिगड़ा मामला

rohtak sister molester case, passangers new sentaional truth

खेड़ी सांपला निवासी नवीन प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि वह चालक से पीछे वाली सीट पर बैठा था। रोडवेजकर्मियों ने बस बदलने की बात की। इसके बाद लड़कियां दूसरी बस में जाकर पहले ही बैठ गई थीं। उनके बीच सीट को लेकर ही मामला बिगड़ा था। लड़कियों ने मारपीट पाकस्मा मोड़ से लेकर जीडी गोयंका स्कूल के बीच में की थी। लड़के उतरने लगे थे तो लड़कियों ने खिड़की के पास आकर मारना शुरू किया। इससे पहले एक महिला ने लड़के को अपने पास बुलाकर मामला शांत करवाने का प्रयास किया था।

लड़कियों ने बनवाया था वीडियो
एक अन्य गवाह विकास निवासी बखेता का कहना है कि वह बस में खड़ा था। दोनों के बीच में सीट को लेकर ही विवाद शुरू हुआ था। लड़कों ने नहीं बल्कि लड़कियों ने गाली गलौच व मारपीट शुरू की थी। विकास ने बताया कि लड़कियों ने मारपीट का वीडियो अपने पिछली सीट पर बैठी महिला से मोबाइल देकर बनवाया था।

लड़के बेकसूर

rohtak sister molester case, passangers new sentaional truth

डीएसपी के सम्मुख अपना बयान दर्ज कराने पहुंची एक छात्रा मोनिया ने कहा कि उस दिन इतिहास का पेपर देने रोहतक आई थी। रोहतक बस स्टैंड से सभी सवारियों को दूसरी बस में बैठा दिया गया। लड़कों ने दोनों बहनों से कोई छेड़छाड़ नहीं की। पाकस्मा मोड़ आते ही दोनों बहनों ने बेल्ट से एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। उसने लड़कों को बेकसूर बताया।  

वर्जन
‘सोमवार को मामले से जुड़े कुछ गवाहों को बुलाया गया था। उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। मामले में जांच चल रही है, इस स्तर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।’
यशपाल खटाना, डीएसपी, रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed