फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak rape, new sansational truth

रोहतक निर्भया कांड में आया सनसनीखेज मोड़

Wed, 20 May 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 20 May 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
rohtak rape, new sansational truth

रोहतक निर्भया कांड में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मामले में गद्दी खेड़ी गांव के आरोपियों के साथ पकड़े गए आरोपी नेपाली संतोष की उम्र का विवाद और गहरा गया है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी बालिग है, लेकिन मंगलवार को आरोपी की मां ने कोर्ट में संतोष को नाबालिग बताया। दर्ज बयान में संतोष की मां ने कहा है कि मेरा बेटा नाबालिग है। उसका जन्म 2000 में हुआ है। महिला अपने बेटे के नाबालिग होने संबंधित नेपाली सरकार द्वारा जारी उम्र प्रमाणपत्र भी अदालत में लेकर पहुंची।
विज्ञापन


कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इससे पहले जेएमआईसी विकास की अदालत में मंगलवार को सभी आरोपियों को पेश किया गया। हालाकि बाकी सुनवाई टल गई और अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख मुकर्रर की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नहीं कर पाई कोई दस्तावेज पेश
पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी संतोष की उम्र को लेकर जांच की जा रही है। लेकिन इस पेशी में भी इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं पेश कर पाई। तर्क दिया कि आरोपी की उम्र पता करने के लिए नेपाल सरकार को ई-मेल किया गया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। पुलिस ने अब मेडिकल कराने की बात कही है। हालांकि मेडिकल कराने का फैसला आरोपी के वकील द्वारा जवाब देने के बाद ही होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed