रोहतक रेपकांड: आरोपी रातभर करते रहे दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली मूल की मंदबुद्धि युवती से 1 फरवरी को रातभर दरिंदगी का खेल खेला गया। रिमांड और निशानदेही के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि सोमबीर आरोपियों को दरिंदगी की सारी हदें पार करने को उकसाता रहा और कहता रहा कि कोई कुछ नहीं बिगाड़ेगा।
यह सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है कि मामले में दो आरोपियों सुनील ठेकेदार उर्फ मिड्ढा और सुनील दुकानदार उर्फ शीले ने भी पकड़े जाने के डर से खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे हिम्मत नहीं जुटा पाए। बता दें कि 9 फरवरी को मामले में खुलासे और साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार सोमबीर ने दिल्ली में जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।
रात को 7 बजे से लेकर देर रात तक वारदात
खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने एक फरवरी की रात को 7 बजे से लेकर देर रात तक वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने मौके से साक्ष्य को मिटाने की भी साजिश रची। लेकिन 4 फरवरी को युवती का शव मिलने और अगले दिन मीडिया में दरिंदगी का खुलासा होने से आरोपी घबरा गए। उसी दिन घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्यों को पूरी तरह मिटा देने का भी प्रयास किया।
अधमरी हालत में ले गए थे हत्या स्थल तक
आरोपी इस कदर हैवान बन गए थे कि अधमरी हालत में भी उन्होंने युवती को नहीं छोड़ा। उसकी ऐसी भी हालत नहीं थी कि वह कपड़े पहन सके। किसी तरह आरोपियों ने उसे स्वेटर और सलवार पहनाई और अधमरी हालत में दुराचार के स्थान से नहर के पास ले गए। पूरे घटनाक्रम में 3 बाइक का प्रयोग हुआ। ग्रुप एक ही जगह बैठकर शराब पीता था और सभी अच्छे दोस्त थे।