दिल्ली में दामिनी की याद दिला देगा रोहतक रेपकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली मूल की युवती से रेप के बाद हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मंदबुद्धि युवती से दुराचार के बाद उसके शरीर में नुकीले पत्थर डाले गए। दरिंदगी की यह घटन हरियाणा के रोहतक की है।
पोस्टमार्टम करने वाले पीजीआई के फोरेंसिक विभाग के चिकित्सकों ने मृतका के भीतर से 15.5 सेमी लंबा, 3.8 सेमी चौड़ा कलमनुमा एस्बेस्टस शीट का पत्थर निकाला है। पत्थर बच्चादानी को फाड़ आंतों में फंसा मिला। युवती की बड़ी आंत भी फटी हुई थी। रेप के बाद अप्राकृतिक यौनाचार का शिकार हुई युवती के मलद्वार में भी पत्थर मिला है।
फोरेंसिक विभाग के हेड और राज्य सरकार के फोरेंसिक सलाहकार डॉ. एस. के. धत्तरवाल ने मानें तो उनके चिकित्सकों के बोर्ड ने आज तक इससे भयावह पोस्टमार्टम नहीं किया है।
आरोपी का सुराग देने पर 1 लाख रुपये इनाम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी खुलासा
1. युवती की मौत 2 से 3 दिन पहले हुई। (4 फरवरी को शव मिलने से पहले)
2. मौत का कारण सिर पर चोटें, गुप्तांगों पर चोट और 3. आंतों में लगी गंभीर चोटें बनीं। चोटों के कारण युवती की उसी समय मौत हो गई।
4. मलद्वार में भी 13 सेमी लंबा और 3 सेमी चौड़ा सीधा पत्थर फंसा हुआ मिला।
5. शरीर में रक्त रंजित निरोध भी मिला है।
आरोपी पर 1 लाख रुपये इनाम
शिकायत दर्ज कराने के बाद भी युवती को तलाशने की सुस्त कार्रवाई करने वाली पुलिस अब इतने बड़े घटनाक्रम के बाद नींद से जागी है। एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है।
आरोपी का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। हमेशा की तरह पुलिस इस मामले में भी 48 घंटे बाद खाली हाथ है।
यूं खुला रोहतक की निर्भया हत्याकांड का राज
पूरे प्रदेश को हिलाकर रख देने वाले रोहतक के निर्भया कांड का खुलासा कैसे हुआ, ये राज भी चौंकाने वाला है। जांच के दौरान पता चला कि गद्दी खेड़ी गांव के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।
पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर को ट्रेसिंग पर लगा दिया। तीन से चार नंबरों की एक फरवरी को भी लोकेशन रात को एक ही जगह थी, और आठ फरवरी को भी आपस में बात हो रही है।
पुलिस का शक यकीन में बदल गया। तत्काल दबिश देकर सीआईए ने एक के बाद एक आरोपी को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने से वारदात से पर्दा उठ गया।