फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak rape: brutal crime and arrest of accused, a truth

रोहतक रेप: कैसे खुला हत्याकांड, चौंकाने वाला सच

Tue, 10 Feb 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 10 Feb 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
rohtak rape: brutal crime and arrest of accused, a truth

पूरे प्रदेश को हिलाकर रख देने वाले रोहतक के निर्भया कांड का खुलासा कैसे हुआ, ये राज भी चौंकाने वाला है। जांच के दौरान पता चला कि गद्दी खेड़ी गांव के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर को ट्रेसिंग पर लगा दिया। तीन से चार नंबरों की एक फरवरी को भी लोकेशन रात को एक ही जगह थी, और आठ फरवरी को भी आपस में बात हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस का शक यकीन में बदल गया। तत्काल दबिश देकर सीआईए ने एक के बाद एक आरोपी को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने से वारदात से पर्दा उठ गया।

9वें अभियुक्त ने जहर खाया, गंभीर

rohtak rape: brutal crime and arrest of accused, a truth

देर शाम पुलिस ने फरार आरोपी सोमबीर को तलाश करने के लिए छापेमारी तेज कर दी। उसके मोबाइल की लोकेशन दिल्ली के बुआना इलाके में आ रही थी।

सूत्रों का कहना है कि सोमवीर अपनी बहन के घर गया हुआ था और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देर रात तक जांच टीम दिल्ली पुलिस की मदद से जांच पड़ताल में जुटी रही। हालांकि सोमबीर के परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

सरकार ने ली राहत की सांस
रोहतक। नेपाली मूल की युवती के साथ रोहतक के बहु अकबरपुर गांव में हुई दरिंदगी के मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के साथ साथ प्रदेश सरकार ने भी राहत की सांस ली है।

पुलिस ने मामले में केस के खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की विस्तृत रिपोर्ट पीएमओ को भेज दी है। पीएमओ की ओर से भी प्रदेश सरकार पर लगातार इस मामले को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा था।

मानसिक तौर पर बीमार युवती नेपाली मूल की थी

rohtak rape: brutal crime and arrest of accused, a truth

चिन्योट कालोनी से नेपाली मूल की 28 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की एक फरवरी को दोपहर 12 बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने नजदीक पुलिस चौकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस युवती का सुराग नहीं लगा सकी। चार फरवरी को युवती का शव हिसार रोड स्थित बहुअकबरपुर गांव के खेतों में मिला, जिसे कुत्ते ने नोंच रखा था।

पूरे प्रदेश में उस समय सनसनी फैल गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवती की गैंगरेप के बाद हत्या की गई। साथ ही आरोपियों ने बड़ी जघन्यता से उसके निजी अंगों में नुकीले पत्थर भी डाल दिए थे। इससे न केवल प्रदेश बल्कि पीएमओ तक सनसनी फैल गई और प्रदेश सरकार से पीएमओ ने मामला तलब कर लिया।

प्रदेश सरकार के सख्त रुख पर डीजीपी ने खुद मामले को संज्ञान में लिया। डीजीपी ने इसके लिए न केवल साइबर क्राइम एक्सपर्ट माने जाने वाले क्राइम ब्रांच के डीआईजी विवेक शर्मा को रोहतक भेजकर रविवार को स्पेशल ड्यूटी लगाई, बल्कि सोमवार को खुद भी जांच पड़ताल करने पहुंच गए।

डीजीपी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नेपाली मूल का है जिसका नाम संतोष है। बाकी आरोपियों में राजेश उर्फ घुचडू पुत्र जगदीश, सुनील उर्फ शीला पुत्र रमेश, सारवर उर्फ बिल्लू पुत्र ओमप्रकाश, मनबीर पुत्र धर्मबीर, सुनील उर्फ माधा पुत्र सूरजभान, पवन पुत्र करम व प्रमोद उर्फ पदम पुत्र रणबीर रोहतक के गांव गद्दी खेड़ी के रहने वाले हैं। जबकि फरार आरोपी सोमबीर गद्दी खेड़ी का ही रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed