फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rohtak murder, student murder, crime news, firing news, haryana murder, rohtak, haryana

छात्र को मारने आए बदमाशों से भिड़ा दुकानदार, गोली लगने से मौत

Sat, 19 Mar 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 19 Mar 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
rohtak murder, student murder, crime news, firing news, haryana murder, rohtak, haryana
रोहतक में रंजिशन छात्र पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
नकल रुकवाने को लेकर रंजिश में युवकों ने छात्र पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने दुकानदार आया तो उसे गोली लग गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, छात्र को दिल के पास दो गोलियां लगी।
विज्ञापन


इस समय छात्र पीजीआई में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। मृतक दुकानदार की पहचान रोहतक के भालौठ गांव निवासी 26 वर्षीय मंजीत के रुप में हुई। उसकी मौत गर्दन में गोली लगने से हुई।
विज्ञापन


भालौठ पंचायत का आरोप है कि नकल करवाने वाले और हमला करने वाले युवक किलोई गांव के थे। पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम में पुलिस और स्कूल प्रशासन की बड़ी नाकामी उजागर हुई है। मामले में मंजीत के चचेरे भाई वजीर सिंह की शिकायत पर किलोई के युवक दीपक सहित 5 अन्य बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

गांव में नकल रुकवाने को लेकर भिड़े थे युवकों के गुट

rohtak murder, student murder, crime news, firing news, haryana murder, rohtak, haryana
रोहतक में रंजिशन छात्र पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मंजीत की गांव में सोनीपत रोड पर मोबाइल रिचार्ज की दुकान थी। यह दुकान मंजीत ने किराये पर ले रखी थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसकी दुकान पर गांव निवासी छात्र सचिन और धीरज आए। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला सचिन दुकान पर मनजीत और धीरज से बात करने लगा। कुछ ही देर बाद चाकू, पिस्टल और दूसरे हथियारों से लैस करीब 6 युवक तीन बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे। दुकान में घुसते ही आरोपियों ने सचिन को पीटना शुरू कर दिया।

मंजीत ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए युवकों ने सचिन के दिल के पास भी दो गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीण खून से लथपथ मनजीत और सचिन को बाइक पर डालकर ही शहर की तरफ दौड़े।

जैसे ही वे गांव से कुछ आगे निकले तो डीएसपी यशपाल खटाना जाट आंदोलन को लेकर गश्त कर रहे थे। उन्होंने बाइक सवारों के बीच घायलों को बैठा देखकर घटना के बारे में पूछा तो पुलिस भी अलर्ट हो गई। डीएसपी दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में लेकर पीजीआई पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित कर लिया जबकि सचिन को इमरजेंसी में दाखिल किया गय है।

देरशाम तक सचिन की हालत गंभीर बनी हुई थी। भारी तादाद में ग्रामीणों और पुलिस ने पीजीआई में डेरा डाल दिया। बताया जा रहा है कि मंजीत के पिता ओमप्रकाश रोडवेज विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उसका बड़ा भाई खेतीबाड़ी करता है। घायल सचिन के पिता सुरेश निजी चालक हैं। सचिन का एक और भाई है।

पंचायत गई थी नकल रुकवाने, लेकिन हो गई ‌थी हाथापाई

rohtak murder, student murder, crime news, firing news, haryana murder, rohtak, haryana
रोहतक में रंजिशन छात्र पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
गांव भालौठ के सरकारी स्कूल (ब्वॉयज) में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर था। यहां पिछले कई दिनों से असामाजिक तत्व नकल करवाने का प्रयास कर रहे थे। इससे तंग होकर गांव की पंचायत सुबह ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। पंचायत में गांव के युवक भी शामिल थे।

गांव के सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि किलोई के कुछ युवक बार-बार नकल करवाने का प्रयास कर रहे थे। पंचायत ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। थोड़ी ही देर में मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के युवकों में हाथापाई हो गई और जमकर लात घुसे चले। पंचायत ने किसी तरह बीचबचाव किया। आरोप है कि इसी बीच किलोई के युवकों ने भालौठ के सचिन को देख लेने की धमकी दी थी।

मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किलोई गांव में छापेमारी की जा रही है। कुछ आरोपियों की लोकेशन गांव से बाहर मिली है। मंजीत के चचेरे भाई वजीर सिंह की शिकायत पर किलोई के युवक दीपक सहित 5 अन्य बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
- विजय दहिया, सदर थाना एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed