{"_id":"575f13214f1c1be12c11b883","slug":"robbery-with-man-by-auto-robber-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे व्यक्ति को ऑटो सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे व्यक्ति को ऑटो सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को काम खत्म कर घर लौट रहे व्यक्ति से ऑटो सवार तीन बदमाश उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को रात मलोया निवासी कालिम पैदल घर लौट रहा था। जैसे की वह डड्डूमाजरा की सड़क पर पहुंचा तो उसके पास एक ऑटो रुका। ऑटो में सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने उसे धमकाकर जेब से पर्स निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पर्स में 1500 रुपये और जरूरी कागजात थे, जो बदमाश ले गए। जाने से पहले तीनों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
कालिम ने बताया कि सड़क पर अंधेरा होने के कारण वह थ्री व्हीलर का नंबर नोट नहीं कर पाया। लेकिन सामने आने पर आरोपियों को जरूर पहचान सकता है। बदमाशों के जाने के बाद कालिम ने किसी राहगीर के फोन से वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने कालिम की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन