फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery with 2 animal businessman in punjab

नशीली चीज सुंघा यूपी के 2 पशु व्यापारी लुटे

Mon, 02 Feb 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 02 Feb 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
robbery with 2 animal businessman in punjab

गाजियाबाद से बठिंडा आ रहे दो पशु व्यापारियों को किसी ने बस में नशीली चीज सुंघाकर लूट लिया। मामला पंजाब के बरनाला का है। दोनों यहां रामपुरा फूल में लगने वाली पशुओं की मंडी में व्यापार करने आ रहे थे और उनके पास पांच लाख कैश था। उनका दावा है कि जब उन्हें होश आया तो उनकी नकदी गायब थी।

विज्ञापन


हुआ यूं कि पीआरटीसी डिपो की दिल्ली से चलने वाली बस जब बरनाला बस स्टैंड पहुंची तो दोनों व्यापारियों को छोड़कर तमाम सवारियां उतर गईं।

जब बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने उन्हें हिलाकर देखा तो वे दोनों बेहोशी की हालत में थे। ड्राइवर गुरप्यार सिंह व कंडक्टर सर्वजीत सिंह ने उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिये अस्पताल में पहुंचाया व सिटी पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

रामपुरा फूल व्यापार के सिलसिले में जा रहे थे

robbery with 2 animal businessman in punjab

उन्होंने बताया कि ये दोनों व्यक्ति दिल्ली से बस में बैठे थे और रास्ते में उन्होंने एक ढाबे पर सवारियों के लिए खाना खाने को बस रोकी। सवारियों के मुताबिक व्यापारियों के साथ दो और लोग भी थे।

जब दोनों को होश आया तो उन्होंने बताया कि वे गाजियाबाद के रहने वाले हैं व भैंसों का व्यापार करते हैं। उनका नाम चुन्नू खां और गुलजार खां है। वे रामपुरा फूल व्यापार के सिलसिले में जा रहे थे।

जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि मामले की गहनता से जांच करवाई जा रही है और दोनों व्यापारियों के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed