फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, showroom robbery, diamond showroom robbery, chandigarh robbery, chandigarh

डायमंड शोरूम में फर्जी लूट: वैभव ने दायर की जमानत याचिका

Fri, 24 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
robbery, showroom robbery, diamond showroom robbery, chandigarh robbery, chandigarh
डायमंड शोरूम में लूट मामले में मालिक गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
सेक्टर-17 स्थित डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की फर्जी लूट के मामले में शिवानी और अंकुर जौली को जमानत मिलने के बाद तीसरे सहआरोपी वैभव वर्मा ने वेकेशनल एडीजे कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।
विज्ञापन


अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर 27 जून को जवाब दाखिल करने को कहा है। वहीं बुधवार को ही मुख्य आरोपी विनोद वर्मा की जमानत याचिका अदालत खारिज कर चुकी है। 
विज्ञापन


वैभव की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। उसे नहीं पता था कि उन्हें लूट का ड्रामा करने के लिए बुलाया था। रजनीश ने उन्हें एक फिल्म में काम दिलाने के नाम पर शोरूम बुलाया था। जब तीनों शोरूम पहुंचे तो दोनों भाइयों ने बताया कि वह अपने शोरूम में लूट का ड्रामा कर रहे हैं। इस पर तीनों ने इस लूट के ड्रामे में उनका साथ देने से इंकार कर दिया और कुछ समय के बाद अपना बैग ले कर शोरूम से बाहर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार वह इस साजिश का हिस्सा नहीं थे। उन्हें जबरन फंसाया गया है। पुलिस ने मामले में लूट की धाराएं हटाकर धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराएं जिन दस्तावेजों के आधार पर लगाई हैं, उन दस्तावेजों पर मालिकों द्वारा छेड़छाड़ का आरोप है। वैभव के शोरूम में आने मात्र को फर्जी लूट या किसी अन्य अपराध से कैसे जोड़कर देखा जा सकता है। 

बता दें कि सेक्टर-17 थाना पुलिस ने डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की फर्जी लूट के मामले में दोनों मालिक विनोद वर्मा और रजनीश वर्मा समेत सेक्टर-49 निवासी वैभव वर्मा, जीरकपुर निवासी अंकुर जौली और शिवानी के खिलाफ केस दर्ज किया था। अंकुर जौली और शिवानी जमानत पर चल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed