फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, robber, loot, crime, chandigarh robbery, chandigarh police

करोड़ों की चोरी का आरोपी रिमांड पर, कई वारदातें कबूलीं

Fri, 03 Jun 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
robbery, robber, loot, crime, chandigarh robbery, chandigarh police
चोरी - फोटो : अमर उजाला
शहर में दो बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले रवि पुजारी ने रिमांड में आधा दर्जन और चोरी की वारदात करने की बात मानी है। पुलिस दावा कर रही है कि सेक्टर 36 व 18 में रवि ने लगभग एक करोड़ रुपये के नगदी व गहने चुराए थे। पहले भी उसने शहर में लगभग छह चोरियां की हैं। पुलिस अब जहां जहां वह चोरी का सामान बेचता था, वहां जाकर छापेमारी कर चोरी के गहने रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


अकेले ही करता था वारदात
पुलिस की मानें तो रवि पुजारी अकेले ही चोरियों की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि रवि ने टार्क फार्मास्युटिकल्स कंपनी के मालिक के घर से लगभग 50 लाख रुपये के गहने व नगदी चोरी की थी। उस समय रवि अकेला ही घर में दाखिल हुआ और घर में परिवार होने के बावजूद लाखों का माल ले गया। इसी तरह सेक्टर 18 में भी रिटायर्ड ब्यूरोक्रे ट्स के घर से करीब 35 लाख रुपये के गहने चोरी किए। पुलिस का कहना है कि चोरियों में उसके किसी साथी के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


बिना रेकी किए ही बेधड़क घर में घुसता था
पुलिस का कहना है कि आरोपी इतना बेखौफ था कि बिना किसी पूर्व तैयारी या रेकी करे ही घर में घुस जाता था। आरोपी ने सेक्टर 36 और 18 में इसी तरह चोरी की थी। एरिया में चोरी के लिए घर तलाश रहे रवि को नहीं पता था कि घर में इतना कुछ मिल जाएगा। वह सेक्टर 36 के घर में घुसा और लाखों के गहने व नगदी ले गया। कार भी घर के बाहर खड़ी की। जो सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रही थी। उसका चेहरा भी कैमरे में साफ दिख रहा था। जिससे पता चलता है कि उसे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन का पता नहीं था। अगर घर की रेकी की होती तो रवि को कैमरों का पता होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के गहनों की तलाश में पुलिस 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी रवि पुजारी ने रिमांड में सेक्टर 36 व 18 में चोरी की वारदात कबूल ली हैं। इसके बावजूद पुलिस अभी चोरी के गहने बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गहने अंबाला, पिंजौर व हरियाणा के अन्य हिस्सों में बेच दिए हैं। रवि क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। डीएसपी क्राइम ब्रांच पवन कुमार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में इन दो चोरियों के अलावा भी शहर की कई चोरियों की वारदात सुलझने का उम्मीद है।


यह है मामला
रवि पुजारी ने 18 फरवरी को सेक्टर 36 में टार्क कंपनी के मालिक के घर में घुसकर करीब 50 लाख के गहने व नगदी चोरी की थी। वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा आ गया। जिसके बाद आरोपी ने 16 मई 2015 को सेक्टर 18 में रिटायर्ड ब्यूरोक्रे ट्स दंपति के घर से भी 35 लाख की चोरी की। आरोपी रवि पुजारी पिंजौैर का है। पंचकूला पुलिस ने उसे 8 मई 2016 को एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद यूटी क्राइम ब्रांच की टीम उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। कोर्ट में पेश कर रवि को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed