फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 9.5 lakh on gun point in panchkula

गोलीबारी कर कैशियर से लूट ले गए साढ़े 9 लाख

Fri, 21 Aug 2015 05:11 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 21 Aug 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
robbery of 9.5 lakh on gun point in panchkula

पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां चार युवक गोलीबारी करते हुए कैशियर से साढ़े 9 लाख लूटकर फरार हो गए। कैशियर को भी गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वारदात पंचकूला स्थित पॉवर कॉलोनी में अंजाम दी गई। कैशियर बिजली बोर्ड का था और बैंक में पैसे जमा कराने के लिए जा रहा था। लुटेरे सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार थे।

विज्ञापन

बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था

robbery of 9.5 lakh on gun point in panchkula

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली बोर्ड का कैशियर अनिल ड्राइवर के साथ बैंक में पैसे जमा कराने के लिए निकला था। रास्ते में कार सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। एक गोली कैशियर को भी लगी।

गोलीबारी के बीच ही एक युवक ने कै‌शियर से बैग छीन लिया। इसके बाद चारों युवक फायर करते हुए फरार हो गए। ड्राइवर ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और घायल कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंच कर मुआइना किया और ड्राइवर के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed