फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   robbery of 3 lakhs with nephew of SGPC chairman in ludhiana

SGPC प्रधान के भतीजे को बेहोश कर नौकर ने 3 लाख लूटे

Tue, 26 Apr 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 26 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
robbery of 3 lakhs with nephew of SGPC chairman in ludhiana
अवतार सिंह मक्कड़, एसजीपीसी - फोटो : ‌file photo

एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ के भतीजे कंवलजीत सिंह एंव उसके एक अन्य नौकर को दो दिन पहले घरेलू कामकाज के लिए रखे नौकर ने बेहोश कर लूट लिया। आरोपी ने दोनों को खाने में नींद की गोलिया मिल कर खिला दी।

विज्ञापन


दोनों के बेहोश होने के बाद आरोपी नौकर अलमारी में पड़े 2.75 लाख रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। नया रखा नौकर इतना शातिर निकला कि जाते हुए वह घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और सारा रिकार्ड अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब कंवलजीत सिंह का पड़ोसी उससे मिलने के लिए आया। अंदर दोनों को बेहोश देख उसने इसकी जानकारी कंवलजीत के बेटे को दी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और उसने दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल कराया। सूचना मिलने के बाद शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में घरेलू नौकर दुर्गा बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापामारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह के मुताबिक एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ उनके चाचा लगते है और उनका प्रापर्टी का काम है। कुछ समय पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी और बेटा अजीत सिंह भी उससे अलग रहने लगा था। उसने अपने घरेलू कामकाज के लिए संजू नाम का लड़का रखा हुआ था। दो दिन पहले आरोपी दुर्गा बहादुर उसके पास आकर काम मांगने लगा। उसने उसे भी घर पर ही कामकाज के लिए रख लिया।

दो दिन तक तोउसने सही तरीके से काम किया। वह तीसरी मंजिल में रहने वाले पुराने नौकर संजू के साथ ही कमरे में रहने लगा। तीन दिन पहले उसके पास प्रापर्टी की पेमेंट आई थी। रात को वह घर आया और दुर्गा बहादुर ने उसे खाना खिलाया। वह दुर्गा बहादुर के कहने पर कमरे में खाना खाने के लिए चला गया। इसी दौरान कुछ समय बाद वह बेहोश हो गया। रविवार की सुबह उसका पड़ोसी उसे बुलाने के लिए आया था।

दरवाजा न खुलने पर उसने अजीत सिंह को फोन किया। अजीत ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर दोनों बेहोश थे। बाद में पता चला कि दुर्गा बदहादुर दोनों को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर खिलाने के बाद लूट कर फरार हो गया। कंवलजीत के मुताबिक उसने अपने मोबाइल पर दुर्गा बहादुर की फोटो थी व अन्य दस्तावेज की फोटो थी।


जिस वजह से वह उसका फोन भी चुरा कर फरार हो गया। थाना शहीद भगत सिंह नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कवलजीत सिंह के दोनों मोबाइल ट्रेसिंग पर लगा दिए है। आरोपी की तलाश चल रही है। उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed