फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 14 crore at diamond showroom: Bail plea rejected

डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट, मालिक की गिरफ्तारी का रास्ता साफ

Wed, 25 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
robbery of 14 crore at diamond showroom: Bail plea rejected
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों और ज्वेलरी की लूट का ड्रामा रचने के मुख्य आरोपी पंचकूला निवासी रजनीश वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। पुलिस ने याचिका के जवाब में उसकी अग्रिम जमानत का विरोध किया था। पुलिस ने कहा था कि वह मामले में मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन


उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करनी है। इसलिए रजनीश को अग्रिम जमानत का लाभ न दिया जाए। वहीं मामले में अन्य आरोपियों रजनीश के भाई विनोद के अलावा तीन अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले रजनीश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि वह बीमार है। इसके बावजूद पुलिस उसे और उसके परिवार को डरा-धमका रही है। इसके अलावा उसने कहा था कि उनके शोरूम में गन प्वाइंट पर लूट हुई थी, बावजूद इसके पुलिस उन्हें और उनके परिवार को झूठे केस में फंसा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश ने कहा था कि वह पुलिस को जांच में सहयोग के लिए तैयार है। साथ ही वह सरकारी गवाहों, साक्ष्यों को किसी तरह से प्रभावित नहीं करेंगे। याचिका में उसने कहा कि पुलिस को उनसे किसी तरह की रिकवरी भी नहीं करनी है। ऐसे में उसे अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed