फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 10 million to jewellery businessman

आंखों में पाउडर डाल सर्राफा व्यापारी को लूटा

Thu, 20 Nov 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 20 Nov 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
robbery of 10 million to jewellery businessman

सर्राफा बाजार में दिल्ली के एक सर्राफा व्यापारी की आंखों में पाउडर डालकर दो पल्सर सवारों ने गहनों और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। अपराध्ा की यह वारदात करनाल शहर की है।

विज्ञापन


आरोपियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर पीड़ित को बातों में उलझाया और सरेआम वारदात को अंजाम दिया। जब तक व्यापारी ने शोर मचाया तब तक आरोपी लोग सभी की आंखों से ओझल हो चुके थे। सिटी थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार कर्ण गेट स्थित एवन स्वीट्स के समीप दिल्ली के सर्राफा व्यापारी प्रदीप मित्तल रोजाना की तरह व्यापारियों को सामान लेने-देने आए थे। प्रदीप मित्तल के बैग में 370 ग्राम सोने सहित तीन लाख रुपये का कैश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्सर सवार दो युवकों ने पहले तो व्यापारी को सीबीआई का जांच अधिकारी बताकर बातों में लगाए रखा और मौका मिलते ही आंखों में पाउडर डालकर बैग छिन लिया। पल्सर सवार वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए। प्रदीप मित्तल ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि है कि उसके बैग में करीब दस लाख रुपये का 370 ग्राम सोना और तीन लाख रुपये कैश था।
 
बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेआर कालड़ा और किशोर नागपाल ने सर्राफा बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

सर्राफा बाजार के समीप ही थाना
सर्राफा बाजार में जिस जगह लूट की वारदात हुई उसके नजदीक ही सिटी थाना है। बाजार में पुलिस तैनात है और बाजार के इर्द-गिर्द पुलिस के नाके हैं। इसके बावजूद सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े वारदात होना पुलिस की ढीली कार्रवाई को दर्शा रहा है।


चत्तर सिंह, एसएचओ, सिटी थाना प्रभारी, करनाल ने बताया कि प्रदीप मित्तल की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। व्यापारी के बैग में 370 ग्राम सोना और तीन लाख रुपये कैश था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed