फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   robbery, loot, house robbery, osd house robbery, bhupeshwar dyal osd house robbery, sonipat

मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर पर चोरी, मां-बाप को बनाया बंधक

Sun, 01 May 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 01 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, house robbery, osd house robbery, bhupeshwar dyal osd house robbery, sonipat
हरियाणा सीएम ओएसडी भूपेश्वर दयाल के घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी भूपेश्वर दयाल के सोनीपत स्थित घर में आज सुबह चोरी हो गई। आरोपियों ने ओएसडी के माता-पिता को कमरे में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन


दरअसल भूपेश्वर का घर एसपी ऑफिस से महज 500 मीटर दूर है, दयाल के पिता ने 100 नम्बर पर कॉल की, इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताया जाता है कि शनिवारी अलसुबह जब वारदात हुई, घर में सभी सो रहे थे। घर में ओएसडी के माता-पिता के अलावा एक नौकर था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 4 बजे बाहर के कमरे की खिड़की से कूलर को हटाया गया। इसके बाद ग्रिल काटकर चोर घर में घुसे। चोरों ने तीनों लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। फिर नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गए। डीएसपी मुकेश जाखड़ का कहना है कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह फौरन मौके पर पहुंच गए थे। चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed