फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, loot, house robbery, house loot, crime, chandigarh police, chandigarh

परिवार गया श्रीनगर घूमने, चोर कर गए घर साफ, लाखों का नुकसान

Sun, 12 Jun 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Jun 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, house robbery, house loot, crime, chandigarh police, chandigarh
डाका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छुट्टियां चल रही हैं तो परिवार घर में ताला लगाकर श्रीनगर घूमने चला गया। पीछे से चोर घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-44 की है। चोर कैश समेत काफी कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने वापस आकर इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सेक्टर-44ए निवासी रमनीक सिंह बीती 2 जून को परिवार के साथ घूमने के लिए श्रीनगर गए हुए थे। इस बीच 7 जून की सुबह उन्हें उनके पड़ोसियों का कॉल आया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने वहीं से पुलिस को सूचना दी और वापस आकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन


चोरी का पता सुबह सबसे पहले घर में साफ-सफाई करने आने वाली महिला को लगी। घर का दरवाजा खुला देख उन्हें लगा मकान मालिक आ गए हैं। इस पर वह अंदर गई तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते रोज रमनीक जब छुट्टियों से वापस आए तो पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार चोर उनके घर से 2 एलसीडी, एक लैपटॉप, पुराना कंप्यूटर, 20 हजार कैश, 200 अमेरिकन डॉलर, दो चांदी के गिलास, दो सूटकेस, एक लेडीज वॉच समेत अन्य सामान गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed