{"_id":"56f78cf64f1c1b4d31f14f35","slug":"robbery-loot-car-loot-car-robbery-hisar-robbery-crime-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर हिसार में हजकां नेता के बेटे लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर हिसार में हजकां नेता के बेटे लूटी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 27 Mar 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर से हिसार जा रहे हजकां नेता रामकुमार भादू के बेटे एवं डीएसपी ओमप्रकाश भादू के भतीजे महेश भादू से पिस्तौल के बल पर दो बाइक सवार युवकों ने स्विफ्ट कार छीन ली। घटना सुबह साढ़े 10 बजे गांव कोहली-महलसरा के बीच नहर पुल पर हुई।
वारदात के समय महेश अपने चचेरे भाई की शादी के लिए शहर में खरीदारी के लिए आ रहा था। लूट की वारदात करने वालों ने महेश का अपहरण का भी प्रयास किया मगर वह चलती गाड़ी से खिड़की खोलकर कूद गया। बाद में उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को दी शिकायत में महेश ने बताया है कि वह अनाज मंडी स्थित भजनलाल की दुकान पर स्थित विष्णु शर्मा से गाड़ी लेकर हिसार आ रहे थे। महलसर के पास बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
महेश के मुताबिक पल्सर बाइक पर सवार दोनों युवकों को जब उन्होंने गाड़ी का शीशा उतारकर रास्ता बताने की कोशिश की तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। इनमें से एक युवक तुरंत गाड़ी की खिड़की खोलकर ड्राइवर सीट पर बैठ गया और उसे दूसरी सीट पर बैठा दिया।
युवक ने उससे रुपये की मांग की। महेश ने कहा कि उसके पास तो महज 150 रुपये है तो टोपी पहने युवक ने गाड़ी से उसे नीचे उतरने नहीं दिया और गाड़ी भगानी शुरू कर दी। इतने में मौका पाकर महेश खिड़की खोलते हुए कार से नीचे कूद गया। महेश ने तुरंत इसकी सूचना फोन पर अपने पिता रामकुमार भादू और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही आदमपुर थाना प्रभारी माया सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी भी कराई, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में हिसार से डीएसपी तथा सीआईए टीम मौके पर पहुंची और महेश से बदमाशों के हुलिये से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।