फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery, Loot, 4.5 Billion Robbed from Gujrat Traders in Rewari of Haryana

रेवाड़ीः गुजरात के दो व्यापारियों को अगवा करके लूटे साढ़े 4 करोड़ रुपये, बॉर्डर पर फेंक गए

Fri, 21 Sep 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Fri, 21 Sep 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Robbery, Loot, 4.5 Billion Robbed from Gujrat Traders in Rewari of Haryana
व्यापारियों से लूट
हरियाणा से करोड़ों की लूट की खबर है। गुजरात के दो व्यापारियों को अगवा करके साढ़े चार करोड़ रुपये लूट लिए गए हैं। आरोपी उन्हें बॉर्डर पर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद से दोनों व्यापारी सदमे में हैं। वहीं पुलिस विभाग में अफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात के मेहसाणा जिले के ऊंझा निवासी करण भाई पटेल और विजेंद्र राठौर से लूटपाट हुई। उन्होंने बताया कि वे वीरवार रात को दिल्ली के चांदनी चौक से 4:30 बजे पैसे लेकर। गुड़गांव के खेड़की दौला के पास तीन कार सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


तीनों बदमाश रात भर उन्हें रेवाड़ी और एनएच 71 पर घुमाते रहे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने दोनों के हाथ पैर बांधे और जयसिंहपुर खेड़ा राजस्थान बॉर्डर के पास फेंककर फरार हो गए। यह एरिया जिला अलवर के शाजापुर क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से उन्होंने अपने हाथ पैर खोले और पुलिस को खबर दी। जानकारी मिलते ही बावल पुलिस और शाजापुर की पुलिस की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed