फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in Shop at Mohali, Firing

मोहालीः दुकान लूटने के बाद भागते हुए लुटेरों ने की फायरिंग, ले गए हजारों का सामान और नकदी

Wed, 04 Mar 2020 02:00 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 04 Mar 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Shop at Mohali, Firing
दुकान में लूट के बाद फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ऑफिस से सिर्फ पौने किलोमीटर दूर लखनौर बस स्टॉप पर स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स और मोबाइल फोन की दुकान से बुधवार तड़के कार सवार तीन लुटेरे सामान और 15 हजार कैश लूट कर ले गए। जब चौकीदार और दुकान मालिक ने आरोपियों को काबू करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान दोनों का बचाव हो गया। इसके तुरंत बाद आरोपी कार में सामान लेकर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन लुटेरों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे हैं। घटना के बाद सोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और कुछ सैंपल भी लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वारदात बुधवार तड़के 3 बजे की है। पीड़ित दुकानदार रुपिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 9 बजे वह दुकान बंद करके नजदीक ही बने अपने घर चले गए थे। सुबह 3 बजे मार्केट के चौकीदार ने बताया कि दुकान के शटर के ताले टूटे हुए हैं। यह सुनते ही वह चौकीदार को साथ लेकर दुकान के बाहर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो लुटेरे दुकान के अंदर थे। उन्हें देखते ही लुटेरे एकदम बाहर आ गए और उन्हें देखते ही पकड़े जाने के डर से दो फायर कर दिए। उन्होंने एक फायर उन्हें निशाना बनाते हुए किया, लेकिन उनका बचाव हो गया। इसके बाद आरोपी आल्टो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। रुपिंदर सिंह ने बताया कि लुटेरे करीब 50 हजार रुपये की कीमत का सामान और 15 हजार रुपये कैश ले गए हैं।

एक दिन पहले ही मंगवाया था सामान
पीड़ित दुकानदार रुपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हालांकि यह लूट पूरी प्लानिंग से की गई। मंगलवार को ही उन्होंने अपनी दुकान पर रेडीमेड गारमेंट्स और अन्य सामान मंगवाया था और उसी रात को ही सामान लूटा गया है। लुटेरे अपने साथ नए रेडीमेड कपड़ों के भरे सभी लिफाफे ले गए हैं। उन्होंने कुछ बैग में जींस पैंट भरी हुई थी, जिन्हें वे जल्दबाजी में वहीं छोड़ गए हैं। इसके अलावा दुकान से नए मोबाइल फोन भी ले गए हैं।

सिर्फ 17 मिनट में लूटी दुकान 
दुकानदार रुपिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है और यह दूसरी लूट की गई है। दोनों लुटेरे पूरी प्लानिंग से सफेद आल्टो कार में सामान रख रहे थे और उनका एक साथी कार स्टार्ट करके उसी में बैठा था। लुटेरों ने सिर्फ 17 मिनट में दुकान से सामान और 15 हजार कैश लूटा है।

सीसीटीवी फुटेज से हो सकता है खुलासा
इस वारदात के लुटेरों के पकड़े जाने की पूरी संभावना है। क्योंकि एक तो नजदीक ही डीसी और एसएससी ऑफिस है। दूसरी तरफ ज्यूडिशियल कांप्लेक्स और इंडस्ट्रियल एरिया है। इन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा लांडरां में भी कैमरे लगे हैं। ऐसे में कार संबंधी सारी जानकारी जल्दी ही पुलिस के हाथ लग सकती है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
इस एरिया में इस तरह रेडीमेड गारमेंट्स और मोबाइल फोन की दुकान में की गई यह चोरी की पहली घटना नहीं है। इस तरह की वारदात फेज-7 में कुछ साल पहले हुई थी। वहां से भी कपड़े और अन्य सामान चोरी किया गया था। इसके अलावा फेज-9 में भी वरना कार सवार लुटेरों ने आतंक मचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed