फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in Mohali on Gun Point

हथियार बंद बदमाशों ने की मोहाली में डकैती

Tue, 14 Oct 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 14 Oct 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Mohali on Gun Point

फेज-10 में सोमवार रात को छह हथियाबंद बदमाश एक घर में घुस गए। यहां उन्होंने बंदूकों के दम पर घर की मालकिन को बंधक बना लिया। सबसे पहले उन्होंने महिला से सोने का कड़ा, चेन और हीरे की अंगूठी छीन ली। इसी बीच महिला का पति और बेटा आ गए। बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।

विज्ञापन


बदमाश वारदात को पूरी तरह से अंजाम दे पाते इससे पहले ही घर के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश घबरा गए और उन्होंने हवा में दो वार किए। इसके बाद बदमाश पति-पत्नी और उनके बेटे को धरधार हथियार से घायल कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


घर में डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी सिटी-2 नवरीत विर्क और थाना फेज-11 के एसएचओ भी वहां पहुंच गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने से घबरा गए थे बदमाश

Robbery in Mohali on Gun Point

जानकारी के अनुसार फेज-10 के मकान नंबर 2035 में सोमवार रात नौ बजे के करीब छह हथियारबंद बदमाश घुस गए। उस समय घर के मालिक हरदीप सिंह माक्खन बेटे के साथ मार्केट गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी सिमरन कौर अकेली थीं। बदमाशों ने घर में घुसते ही सिमरन को बंधक बना लिया।

उन्होंने सिमरन से सोने का कड़ा, चेन और हीरे की अंगूठी छीन ली। इसी बीच हरदीप और उनका बेटा घर पहुंच गए।  बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने उनसे लॉकर की चाबियां मांगी। साथ ही चुप रहने पर उन्हें कुछ न करने को कहा। इसी बीच हरदीप और उनके परिवार ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इससे सभी बदमाश घबरा गए और पकड़े जाने के डर से उन्होंने पहले दो फायर किए। इसके बाद उन्होंने हरदीप, उनके बेटे और पत्नी पर धारधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर सभी घर के पीछे वाले रास्ते से भाग गए।

डम्मी गन से ‌दिया वारदात को अंजाम

Robbery in Mohali on Gun Point

हरदीप ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने घर में दो फायर किए थे, इस पर पुलिस ने जांच की तो गोली चलने के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने डम्मी गन के सहारे लूट की वारदात को अंजाम दिया।

वहीं घर से पुलिस को ब्लेड मिले हैं, जिससे बदमाशों ने उन्हें घायल किया था। देर रात तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। हरदीप ने बताया कि वह प्राइवेट काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी बुटीक चलाती है।

हिंदी बोल रहे थे सभी बदमाश
घरवालों के मुताबिक बदमाश हिंदी में बात कर रहे थे। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि बदमाश प्रवासी थे। हालांकि मामले की सारी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

फेज-9 में महिला से लूटे थे 80 हजार
अभी कुछ रोज पहले ही फेज-9 में बैंक में पैसे जमा करवाने आई महिला से भी लूट हुई थी। लुटेरे एक्टिवा सवार महिला का बैग छीनकर भाग गए थे। बैग में 80 हजार कैश, सोने के टॉप्स व अन्य कीमती सामान था। अभी तक पुलिस उस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed