{"_id":"57372dc94f1c1b816b91a274","slug":"robbery-hit-asi-on-road-asi-died-after-hitting-by-ca-kapurthala-asi-died-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं को लूट कर भाग रहे युवकों ने ASI को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं को लूट कर भाग रहे युवकों ने ASI को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Mon, 16 May 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने नाके पर खड़े एएसआई को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कपूरथला के बेगोवाल में दो महिलाओं को लूट कर भाग रहे युवकों ने नाके पर खड़े एएसआई को कुचल दिया। एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैफिक पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गया। बाकी बाकी पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात सुभानपुर चौक पर अंजाम दी गई। घायल हवलदार को सुभानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुभानपुर पुलिस ने निजामपुर के रास्ते ढिलवां की तरफ भागे आरोपियों का पीछा करके नूरपुर लुबाणा के पास उनको पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे परविंदर कौर अपनी मामी हरप्रीत कौर निवासी गांव डड्यिां टांडा के साथ एक्टिवा पर बेगोवाल के गांव जब्बोवाल में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थीं। पीछे से आई एक तेज रफ्तार आई-10 (पीबी10-सीजे-8969) कार में सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल दिखाकर हरप्रीत कौर का पर्स, परविंदर की सोने की बालियां छीन ली। इसके बाद आरोपी बेगोवाल की तरफ फरार हो गए। हरप्रीत के पर्स में करीब 15 हजार रुपये की राशि थी।
घटना की सूचना मिलते ही बेगोवाल पुलिस ने अलर्ट करवा दिया। लूट के बाद आरोपी सुभानपुर चौक पहुंचे, जहां पर सुभानपुर पुलिस ने एएसआई सुरिंदर सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की हुई थी। जब एएसआई सुरिंदर सिंह ने कार सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने कार रोकने के बजाय सुरिंदर सिंह पर चढ़ा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैफिक पुलिस का हवलदार हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नाकाबंदी पर रुकने का इशारा हुआ तो एएसआई पर चढ़ाई कार
लुटेरों ने नाके पर खड़े एएसआई को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
घायल को तुरंत समीपवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी नूरपुर लुबाणा की तरफ भाग गए। थाना सुभानपुर की पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह की अगुवाई में लुटेरों का पीछा किया। नूरपुर लुबाणा के पास आरोपियों की कार धान लगाने के लिए पानी से भरे एक खेत में फंस गई। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया।
वहीं सूत्रों के अनुसार लुटेरों ने किसी का मोटरसाइकिल छीन कर भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें काबू कर लिया। एएसआई सुरिंदर सिंह की मौत की सूचना से उनके गांव तलवंडी कूका में शोक की लहर दौड़ गई। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
घटना की सूचना पाकर आईजी लोकनाथ आंगरा, डीआईजी राजिंदर सिंह और एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने सुभानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल हवलदार हरपाल सिंह का हालचाल पूछा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को कार से कुछ नंबर प्लेट और नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
आईजी ने कहा कि बेशक इस घटना में पुलिस का एएसआई सुरिंदर सिंह शहीद हो गया है, पर पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने में सफल रही है। पुलिस ने आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी।