{"_id":"92854b7b2aef7d99d5f3dea55ae10135","slug":"robbed-to-police-constable-by-auto-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो गिरोह ने कांस्टेबल को ही लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो गिरोह ने कांस्टेबल को ही लूट लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि उन्होंने पुलिस जवानों से भी लूट की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। वीरवार रात ऑटो गिरोह ने कांस्टेबल समेत तीन लोगों से लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने गिरोह के सरगना को दबोचकर लूटा हुआ सामान बरामद किया था। सेक्टर-11 थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी मोहित से फरार साथियों के बारे में पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
पहली वारदात वीरवार सुबह चार बजे हुई। ड्यूटी समाप्त करके घर की तरफ जा रहे आईआरबी के कांस्टेबल की ऑटो गिरोह ने जमकर पिटाई कर नगदी और आईकार्ड लूटा और फरार हो गए।
विज्ञापन
कांस्टेबल ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरोह के एक सरगना को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सेक्टर-25 निवासी मोहित के रुप में हुई।
पुलिस ने मोहित के पास से कांस्टेबल से लूटा हुआ आधार कार्ड बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी मोहित ने बताया कि उसी रात को उन्होंने सेक्टर 8 के गुरुद्वारे के पास सुरजीत सिंह की पिटाई कर बैग छीनकर फरार हो गया थे। बैग में कागजात और नगदी थी।
पुलिस ने मोहित से पूछताछ के बाद सुरजीत का पासपोर्ट आरोपी से बरामद कर लिया था। इसके अलावा आरोपियों ने सेक्टर 37 के रामधारी को भी निशाना बनाया था। ऑटो गिरोह लुटेरों ने सेक्टर 15/16 की लाइट प्वाइंट पर रामधारी की पिटाई कर बैग छीनकर फरार हो गए थे।
बाद में पुलिस ने आरोपी से रामधारी का आईकार्ड बरामद कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।