फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbed of Rs 14 crore from diamond showroom: Owner Rajneesh arrested

शोरूम से 14 करोड़ करोड़ की लूट: आरोपी मालिक रजनीश गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Robbed of Rs 14 crore from diamond showroom: Owner Rajneesh arrested
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने फॉरएवर डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरे लूटने के फर्जी मामले में शोरूम के मालिक और मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा को सेक्टर 17 बस अड्डे से बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट पहले ही उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 1 मई को सेक्टर 17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम के मालिकों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 11 बजे एक युवती समेत तीन लोगों ने गन प्वाइंट पर 14 करोड़ के हीरे लूट लिए। जाते-जाते लुटेरे शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया था कि जेवर में बदलाव कराने के लिए वर्कर को बाहर भेजा था। इसी दौरान एक युवक ने शोरूम मालिक पर पिस्टल तान दी। वहां मौजूद दोनों भाइयों को एक युवक ने गन प्वाइंट पर रोके रखा जबकि युवती और दूसरे युवक ने शोरूम को खंगालकर हीरे जवाहरात बैग में भर लिए। इसके बाद वे तीनों दुकान के बाहर निकले और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट का रचा था ड्रामा
बाद में पुलिस जांच में मामला फर्जी साबित हुआ। आरोपी पकड़े गए तो उन्होंने बताया कि उनको नाटक में काम करने के नाम पर बुलाया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों भाइयों को शोरूम खाली करना था। उन्होंने सारा सामान पहले ही शिफ्ट कर दिया था। उन पर काफी कर्ज भी था। इसीलिए उन्होंने लूट का ड्रामा रचा। जांच के दौरान दोनों भाई अस्पताल में भर्ती हो गए थे।


इसी बीच रजनीश अस्पताल से फरार हो गया था। जबकि दूसरेे भाई को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था । रजनीश ने  गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी लेकिन वह खारिज हो गई ।  सेक्टर 17 थाना पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस ने रजनीश को सेक्टर 17 बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed