फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbed in ATM

दो एटीएम काटकर साढ़े बारह लाख उड़ाए

Sat, 27 Dec 2014 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Sat, 27 Dec 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
robbed in ATM

जालंधर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव खटकड़कलां व लंगड़ोआ में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को शनिवार सुबह चोरों ने निशाना बनाया। चोर दोनों एटीएम को गैस कटर से काटकर उनमें से लगभग साढ़े बारह लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लंगड़ोआ में तो एक एटीएम में आग ही लग गई। आग कटर से काटते समय लगी या फिर चोरों द्वारा लगाई गई, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं खटकड़कलां स्थित एटीएम में एक चोर कैमरे में कैद भी हो गया। यहां सुबह 4.34 बजे वारदात हुई।
विज्ञापन


चोर उसमें से 5 लाख 40 हजार 700 रुपये कैश ले गए। चोर ने एटीएम में लगे कैमरे पर स्प्रे करके अपने आपको कैमरे से बचाने की कोशिश भी की। घटना का पता तब चला जब गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह बैैंक के पास सैर कर रहे थे व उन्होंने एटीएम टूटा देखा। इसके बाद बैैंक के एजीएम संजीव शारदा, एलडीएम एसआर गर्ग, एसपी दिलबाग सिंह पन्नू व डीएसपी सर्बजीत सिंह बाहिया मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव लंगड़ोआ स्थित पीएनबी के एटीएम से चोर 7 लाख 17 हजार रुपये निकाल ले गए। इसका पता सबसे पहले एटीएम वाली बिल्डिंग के ऊपर रहने वाले संदीप गोगना व तरुण गोगना को चला। संदीप गोगना ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे उनके कमरे में धुआं दिखाई दिया।


जब वे बाहर निकले तो देखा कि एटीएम में आग लगी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बुझाने में आधा घंटा लग गया। आग से एटीएम व कैमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed