{"_id":"5a3a215a4f1c1b95188baef3","slug":"road-accident-truck-crushed-four-people-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने चार लोगों को कुचला और छीन ली जिंदगी, मरने वालों में दो सगे भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने चार लोगों को कुचला और छीन ली जिंदगी, मरने वालों में दो सगे भाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Dec 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
हिसार में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के हिसार में एक ट्रक ने चार लोगों को कुचल डाला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। नारनौंद में जींद-भिवानी मार्ग पर प्रभुवाला बस स्टैंड के पास सोमवार रात खराब पिकअप को ठीक कर सगे भाइयों समेत रहे चार लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
भिवानी जिले के गांव सुरपूरा निवासी सगे भाई रामेश्वर, दशरथ अपने गांव के मुकेश और झोझू खुर्द निवासी संजय के साथ मिलकर धान की पराली का तूड़ा बनाकर बेचते थे। सोमवार रात चारों जींद से पिकअप में तूड़ा लादकर बहल सप्लाई करने जा रहे थे। जींद-भिवानी मार्ग पर प्रभुवाला के पास उनकी पिकअप गाड़ी खराब हो गई। रात करीब एक बजे ताऊ जी के होटल के पास चारों सड़क पर ही गाड़ी को ठीक करने में जुटे थे।
उसी समय जींद की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी और वहां खड़े रामेश्वर (35), उसका भाई दशरथ (30), मुकेश (28) और संजय (32) को कुचल दिया। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
चारों को कुचल ट्रक चालक मौके से फरार है। रोड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के परिजन रणबीर सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी बास