{"_id":"f316b1cd03aad31920231682a5bb9a24","slug":"road-accident-near-sirsa-4-dera-follower-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSG देखने जा रहे 4 डेराप्रेमियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MSG देखने जा रहे 4 डेराप्रेमियों की मौत
चेतन सिंह/टीम डिजिटल, सिरसा
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की फिल्म MSG का प्रीमियर शो देखने जा रहे 4 डेरा प्रेमियों की हादसे में मौत हो गई। हादसा, सिरसा से 18 किलोमीटर दूर डिंग मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन
हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा, टवेरा गाड़ी और ट्राली की टक्कर से हुआ।
जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड के ट्रिब्यूनल की ओर से डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी को हरी झंडी दे दी गई है, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज आगे डाल दी गई है। गुड़गांव में फिल्म का प्रीमियर शो रखा गया है।
विज्ञापन
इसी प्रीमियर शो को देखने के लिए सिरसा के डेरा प्रेमी टवेरा गाड़ी में गुड़गांव के लिए निकले थे। सिरसा से 18 किलोमीटर दूर डिंग मोड़ पर उनकी कार सामने से आ रही ट्राली से टकरा गई। हादसे में 4 डेराप्रेमियों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मरने वाले सभी सिरसा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।