{"_id":"d3d6e731df2d1a24a070202e1d66c3dd","slug":"road-accident-at-pinjore-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर तेज रफ्तार क्रूजर ने युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर तेज रफ्तार क्रूजर ने युवक को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर।
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एचएमटी आवासीय परिसर के पास पिंजौर से पंचकूला जा रही एक तेज रफ्तार क्रूजर ने सड़क पार कर रहे हुए युवक को टक्कर मार दी। टैक्सी नंबर की यह क्रूजर करीब 500 मीटर तक युवक को घसीटते हुए ले गई। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पिंजौर थाने के सतीश कुमार, ट्रैफिक प्रभारी सतपाल, पीसीआर और टोल प्लाजा के कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 25 वर्षीय युवक की शिनाख्त वीरेंद्र कुमार गांव राज नारोलिया तहसील बलसी जिला बदायूं के रूप में हुई है। फिलहाल वह बिटना रोड के पास स्थित झुगिग्यों में रह रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एचएमटी आवासीय परिसर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार क्रूजर ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद क्रूजर करीब 500 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन
इस दौरान उसके कपड़े बुरी तरहफट गए और सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मृतक का टिफिन और जूते इधर-उधर पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके से चालक टैक्सी को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।