फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident at hallomajra light point, police argue for area

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, पुलिस एरिया को लेकर उलझी, युवक की मौत

Tue, 23 Aug 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
road accident at hallomajra light point, police argue for area
Accident - फोटो : Amar ujala
हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद आधे घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मदद के लिए नहीं आए। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने दो पीसीआर के शीशे भी तोड़ डाले। मौके पर पहुंचे दो एसएचओ एरिया को लेकर आपस में उलझे रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को जीरकपुर निवासी संजीव कुमार (28) हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे युवक पर गलत दिशा से कट मारने के चक्कर में ट्रक चढ़ गया। ट्रक युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश राय ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक पोल्ट्री फाम लाइट प्वाइंट की तरफ से आ कर स्लिप रोड पर रुका था। उसी तरफ से ट्रक वाला भी आ रहा था।
विज्ञापन


मेन सड़क पर भीड़ होने की वजह से चालक ने ट्रक पटरी पर चढ़ा कर स्लिप रोड पर आना चाहा और मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने से मौके से भाग गया, लेकिन उन्होंने कोई मदद नही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने तोड़े पीसीआर के शीशे

road accident at hallomajra light point, police argue for area
Accident - फोटो : Amar ujala
पुलिस के व्यवहार से नाराज लोगों ने दो पीसीआर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। हल्लोमाजरा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि युवक का शव सड़क पर करीब आधे घंटे तक पड़ा रहा, लेकिन उसको पुलिस ने नहीं उठाया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी लाइट प्वाइंट पर मौजूद थे, लेकिन वे भी वहां से खिसक लिए। इससे नाराज होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

मौके पर दो पीसीआर पहुंची तो उसके भी शीशे तोड़ डाले। साथ ही ट्रक में भी तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पाकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंदर सिंह, सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी जसवीर सिंह और मौलीजागरां के एसएचओ बलदेव कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही डीएसपी साउथ दीपक यादव भी स्थिति पर काबू पाने के लिए पहुंचे।

एरिया को लेकर एसएचओ उलझे

road accident at hallomajra light point, police argue for area
Accident - फोटो : Amar ujala
वही एक्सीडेंट किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसको लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एसएचओ और सेक्टर-31 एसएचओ के बीच बहस होती रही। आखिर में मामला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ।

हालांकि डीएसपी दीपक यादव का कहना है कि एरिया को लेकर कोई उलझन नहीं थी। स्थिति को संभालने के लिए तीनों एसएचओ मौके पर पहुंचे थे। डीएसपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed