फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rla, registration licensing authority chandigarh, fraud in rla, photocopy workers arrested,

गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन में फोटोकॉपी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
rla, registration licensing authority chandigarh, fraud in rla, photocopy workers arrested,
चंडीगढ़ RLA ऑफिस में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala file
फर्जी कागजात के आधार पर लग्जरी कारों की रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में एक दिन पहले कमलजीत वर्मा के सरेंडर के बाद विजिलेंस ने बुधवार को दूसरी गिरफ्तारी की। दूसरे आरोपी की पहचान सेक्टर-40 निवासी अंकुर के तौर पर हुई है। विजिलेंस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। इससे पहले सरकारी वकील मनजिंदर सिंह ने अंकुर के रिमांड के लिए अदालत को बताया कि अंकुर और कमलजीत वर्मा पिछले एक साल से आपस में संपर्क में थे। अंकुर की गिरफ्तारी कमलजीत की निशानदेही पर ही की गई है। उसने विजिलेंस को दी डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में बताया था कि वह सेक्टर-17 में फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले अंकुर के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।
विज्ञापन


कमलजीत उसे दस्तावेज मुहैया कराता था और अंकुर उन्हें कंप्यूटर में एडिट करता था। कमलजीत के बयान के बाद विजिलेंस ने अंकुर की गिरफ्तारी की। विजिलेंस ने उससे कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, डाटा रिकवरी सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। विजिलेंस ने कमलजीत और अंकुर की पिछले एक साल की कॉल डिटेल भी कोर्ट को सौंपी है। सरकारी वकील के अनुसार विजिलेंस को अंकुर से अभी नकली स्टैंप और अन्य लोगों की मिलीभगत के लिए पूछताछ करनी है। इस आधार पर उन्होंने अंकुर का रिमांड मांगा था। इसके बाद अदालत ने अंकुर को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


आरएलए से रिकॉर्ड चेक करने को कहा 
विजिलेंस ने आरएलए विभाग से एक साल का रिकॉर्ड जांचने को कहा है। साथ ही पूछा है कि इस तरह और कितनी गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन में धांधली हो सकती है। इसकी जांच कर उन्होंने ऐसी गाड़ियों की सूची सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह में आरएलए कर्मियों की भूमिका 
विजिलेंस ने मामले में दो गिरफ्तारियां होने के बाद उनसे पूछताछ के आधार पर कार मालिकों जिनके नाम पर गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन कराई है, उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं इसकी भी जांच की जा रही है कि इस गोरखधंधे में पकडे़ गए आरोपियों ने उनके इशारे पर इसे अंजाम दिया या फिर आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में आरएलए अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर बुधवार को कुछ अधिकारियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस लग्जरी कार कंपनियों से भी कारों के दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है, जिनके रजिस्ट्रेशन में धांधली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed