फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   revenge of daughter rape, rape with niece

बेटी से रेप के बदले भतीजी से कराया गैंगरेप

Thu, 05 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Thu, 05 Feb 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
revenge of daughter rape, rape with niece

चचेरा भाई जिस युवती के रेप केस में जेल में बंद है, उस युवती के पिता ने जेल के बंद आरोपी की बहन से रेप कर बदला लिया। इस घातक जुर्म में युवक की बुआ का बेटा भी शामिल है।

विज्ञापन


दोनों ने जबरन युवती को हवस का शिकार बनाया और सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। होश में आने पर युवती ने खुद को सड़क पर पाया। उसके कपड़े फटे हुए थे।

उसने एक घर में मदद मांगी तो सामने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कपड़े युवती को पहनने को दिए और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। होश में युवती ने अपने साथ हुए कृत्य के बारे में पुलिस को बताया। पंजाब के गुरदासपुर में ये मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल में भाई से मिलने गई थी

revenge of daughter rape, rape with niece

पुलिस ने बताया कि गुरदासपुर अस्पताल में दाखिल पीड़िता ने बयान दिया है कि उसका भाई रेप केस में अमृतसर जेल में बंद है। वह हर सप्ताह भाई से मिलने जेल जाती थी। बीते दिन भी वह घर से लगभग 10 बजे भाई से मुलाकात करने के लिए निकली थी।

वह अमृतसर जेल में भी गई परंतु वहां उसकी मुलाकात भाई से नहीं हो सकी। शाम को 5 बजे गुरदासपुर वापस आने के लिए वह अमृतसर बस स्टैंड पर खड़ी थी।

इतने में उसकी बुआ का लड़का गणेश और चाचा मिले। वे अमृतसर में ही रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि हम भी तुम्हारे गांव की ओर जा रहे हैं, हमारे साथ चलो। पहले तो उसने इंकार किया, फिर साथ चल पड़ी। बस स्टैंड के बाहर खड़ी कार में उन्होंने मुझे बैठा लिया।

चाचा और बुआ के बेटे ने बलात्कार किया

revenge of daughter rape, rape with niece

पीड़िता ने बताया कि जब यह लोग बटाला के पास पंहुचे तो एक स्थान पर कार रोक कर चाचा ने गणेश और कार ड्राइवर के साथ शराब पी। रात 9 बजे यह बटाला से चले तथा रास्ते में कार रोक ली। जहां चाचा और गणेश ने मेरा बलात्कार किया।

उसके बाद मुझे होश नहीं रहा तथा रात को मैंने जब एक सड़क पर पाया जहां से लोगों ने मुझे अस्पताल पंहुचाया। वहीं, दूसरी ओर पता चला है कि पीड़िता का भाई बोध राज जिस युवती के रेप केस में अमृतसर जेल में बंद है।

वह युवती उस पीड़िता से रेप के आरोपी चाचा की बेटी है। बेटी से रेप का बदला लेने के लिए ही चाचा ने भतीजी से रेप किया।  बोधराज पर बलात्कार का केस है तब से वह जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed