{"_id":"5d430bfc8ebc3e6cfb088185","slug":"reveals-of-a-murder-case-in-punjab-s-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, फिर शराब के नशे में बेटे ने खोला सौतेली मां की हत्या का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, फिर शराब के नशे में बेटे ने खोला सौतेली मां की हत्या का राज
Fri, 02 Aug 2019 01:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बेटे ने संपत्ति की लालच में सौतेली मां की हत्या कर दी। जबकि उसने 24 मई को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी मां घर से लापता हो गई है। 30 जुलाई को चाचा के साथ शराब पीते समय बेटे ने बताया कि उसने अपनी सौतेली मां को संपत्ति की खातिर मार डाला है।
विज्ञापन
थाना मल्लांवाला पुलिस ने गुरुवार को नछत्तर सिंह निवासी वार्ड नंबर-एक, गांव दूला सिंह वाला के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चाचा नछत्तर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि निशान सिंह उनका भतीजा है। निशान ने 24 मई को अपनी सौतेली मां गुरमीत कौर पत्नी बलवीर सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में लिखवाई थी।
विज्ञापन
30 जुलाई को निशान उनके पास बैठा शराब पी रहा था। नशे में धुत्त होने पर उसने बताया कि संपत्ति की खातिर उसने अपनी सौतेली मां गुरमीत कौर की हत्या कर दी है। नछत्तर ने पुलिस को बताया कि गुरमीत कौर की 16 साल की बेटी है जो निशान की सौतेली बहन है।
विज्ञापन
उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस का कहना है कि नछत्तर सिंह के बयान पर निशान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। निशान को पकड़ने के बाद ही पता चलेगा कि उसने गुरमीत कौर को कैसे मारा और शव कहां खुर्दबुर्द किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।