फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired solder died due to notebandi, Daughter's wedding

बेटी की शादी सिर पर थी, बैंक से पैसा न मिल पाने पर रिटायर्ड फौजी की मौत

Tue, 06 Dec 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Tue, 06 Dec 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Retired solder died due to notebandi, Daughter's wedding
बेटी की शादी को पैसा नहीं जुटा पाने पर रिटायर्ड फौजी की मौत
नोटबंदी कारण बैंकों के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई है और लोग आपस में लड़ रहे है। वहीं कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसी ही हुई घटना में बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये न मिलने पर रिटायर्ड फौजी और किसान गुरनाम सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बहन की शादी की के लिए बैंक से रुपये न मिलने के सदमे में पिता की मौत होने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


गांव रत्तोके हवेलियां निवासी किसान गुरनाम सिंह की लड़की का 10 दिसंबर को विवाह होना है। बेटी के विवाह का फिक्र मन में लिए गुरनाम सिंह हर रोज सुबह करीब 9:30 बजे कतार में खड़े होकर पैसे निकलवाने लिए लग जाता, जब उसकी बारी आती तो बैंक अधिकारी कैश खत्म होने की बात कहते। इसके चलते वह परेशान था। गुरनाम सिंह के बेटे मनजीत सिंह ने बताया कि उनका पंजाब नैशनल बैंक खेमकरण में खाता है। 
विज्ञापन


उसके पिता गुरनाम सिंह रोजाना कतार में लगकर परेशान हो चुके थे। मैनेजर को बहन के विवाह संबंधी भी बताया और सभी शर्तें पूरी भी की, लेकिन इसके बावजूद हमें कोई पैसे नहीं मिले। इसी सदमे से उसके पिता गुरनाम सिंह की मौत हुई है। मनजीत ने कहा कि सरकार की गलत नीति ने उनके परिवार को उजाड़ा है। उधर, बैंक के मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मैनेजर छुट्टी पर है और वह इस संबंधी कुछ भी नहीं कह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed