फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired CRPF soldier Murdered In Firozpur Of Punjab

फिरोजपुरः रिटायर्ड सीआरपीएफ सिपाही की गला घोंटकर हत्या, घर में जले मिले जमीनी दस्तावेज

Thu, 05 Sep 2019 08:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 08:56 PM IST
सार

  • घर में जले मिले जमीन के दस्तावेज, मृतक के गले पर रस्सी के निशान।
  • हवेली में रहता था अकेला, बाकी पारिवारिक सदस्य विदेश में।
  • सीआरपीएफ से सेवामुक्त होने पर 40 एकड़ जमीन पर करता था खेती।

विज्ञापन
Retired CRPF soldier Murdered In Firozpur Of Punjab
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर के गांव मंगेखां में हवेली में अकेला रह रहे सेवामुक्त सीआरपीएफ के सिपाही की किसी अज्ञात लोगों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। घर में जरूरी व जमीनी दस्तावेज जले हुए मिले। थाना सदर जीरा पुलिस ने गुरुवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेवामुक्त सीआरपीएफ सिपाही सुच्चा सिंह (66) पुत्र मुंसा सिंह निवासी गांव मंगेखां हवेली में अकेला रहता था। सेवामुक्त होने के बाद से अपनी 40 एकड़ जमीन पर खेती करता था। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे सुच्चा सिंह का नौकर चरणजीत सिंह हवेली पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। काफी देर तक सुच्चा सिंह ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने थाना सदर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह हवेली के अंदर प्रवेश किया। हवेली में जाकर देखा तो सुच्चा सिंह मृत पड़ा था और हवेली में जरूरी व जमीनी दस्तावेज जलाए हुए थे। पुलिस ने देखा कि सुच्चा सिंह के गले में रस्सी का निशान था। इससे प्रतीत हो रहा था कि आरोपियों ने सुच्चा सिंह का गला घोंटकर हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि सुच्चा के पारिवारिक सदस्य विदेश में रहते हैं। शव को कब्जे में लेकर जीरा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उधर, एसपी (देहात) राज सिंह ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जिस तरह दस्तावेज जले मिले हैं और गले पर निशान हैं उससे प्रतीत होता है कि हत्या की गई है। सारा मामला पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। सिंह ने कहा कि सुच्चा सिंह के दोनों बेटे और एक बेटी विदेश में रहते हैं। उनके साथ संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed