फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired army officer murdered during Robbery in Rewari

साल की आखिरी रात रेवाड़ी में बड़ी वारदात, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की हत्या कर डाली डकैती

Wed, 01 Jan 2020 11:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Retired army officer murdered during Robbery in Rewari
मृतक की फाइल फोटो

रेवाड़ी के भाड़ावास रोड स्थित हंस नगर के एक घर में मंगलवार रात हथियारबंद करीब सात बदमाशों ने डाका डाल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश घर से करीब 3 लाख रुपये की नकदी व जेवरात लूट ले गए। 

विज्ञापन


वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुई डकैती ने पुलिस सुरक्षा के दावों की भी पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव दोंगड़ा अहीर निवासी रोशन लाल (67) बिजली निगम से सेवानिवृत्त थे। वह वर्तमान में परिवार के साथ हंस नगर में रहते थे। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। पीछे की तरफ बने कमरे में उनका बेटा व पुत्रवधू थे। रात को करीब 9 बजे सात बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने कमरे में सो रहे रोशन लाल को बेड पर ही दबोच लिया तथा उनके हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह पर टेप लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते हुए उनकी पत्नी गुलाबो देवी के कानों व गले से जेवरात उतरवा लिए। उन्होंने महिला से मारपीट कर घर में रखे जेवरात व नकदी का पता लगा लिया। बदमाशों ने घर में रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने रोशन लाल व उनकी पत्नी के साथ मारपीट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 15 मिनट बाद बदमाश उनके कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए। 

रोशन लाल को मिला था राष्ट्रपति से पुरस्कार

रोशन लाल एयरफोर्स से वारंट ऑफिसर से सेवानिवृत्त हुए थे। वायुसेना में नौकरी के दौरान रोशन लाल को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में भर्ती हो गए थे। यहां पर सेवाएं देते हुए वह जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वे हंसनगर में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। 

शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी और बेटा
बदमाशों के जाने के बाद गुलाबो देवी ने घर के पीछे की खिड़की खोल कर बेटे व पुत्रवधू को आवाज लगाई। शोर सुनकर उनका बेटा व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को मामले की सूचना दी। रोशन लाल व गुलाबो देवी को अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोशन लाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, परंतु उनका कहीं पता नहीं लग पाया। 

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
डकैती व हत्या करने वाले बदमाश पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। रात को 8 : 54 बजे बदमाश दीवार फांद कर घर में घुसते हुए और करीब 15 मिनट बाद वहां से भागते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाश गली से पैदल ही फरार हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। बुधवार को डीएसपी मोहम्मद जमाल व क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने भी बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया।  पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और डकैती, हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अन्य एंगल पर भी कर रही है जांच
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उससे अंदेशा है कि बदमाश पीड़ित परिवार को पहले से जानते थे। रात करीब नौ बजे वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से आसानी से फरार हो गए। बदमाशों को इस बात की भी जानकारी थी कि पीड़ित दंपती घर के अंदर अकेले रहते हैं और नकदी भी उनके कमरे में रखी अलमारी के अंदर है। इसलिए बदमाशों ने दंपती से मारपीट करने के बाद केवल अलमारी को ही तोड़ा है।

मामले में डकैती व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों के बारे में भी सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई है। उम्मीद है जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  -मोहम्मद जमाल, डीएसपी रेवाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed