{"_id":"57cdd13e4f1c1b25563179ed","slug":"retired-air-force-officer-arrested-in-the-case-of-fake-document","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली दस्तावेज के मामले में एयरफोर्स का रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली दस्तावेज के मामले में एयरफोर्स का रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
चंडीगढ़ पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाने के आरोप में एयरफोर्स से रिटायर्ड स्क्वार्डन लीडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहाली निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी 2011 में एयरफोर्स से रिटायर हुआ है।
पुलिस ने बताया कि बलबीर सिंह ने अपने साले (बलबीर सिंह) के दस्तावेज चुराकर गलत तरीके से फोर्ड फिएस्टा और बुलैट मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन करवाया था। जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बलबीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों में संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद भी चल रहा था। आरोपी को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया जाएगा।